- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (24 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार, 24 नवंबर को मेष राशि के लोगों को नई जानकारी और जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ और सिंह राशि के लोगों को घर के बड़े लोग सही सलाह देंगे, जिससे लाभ हो सकता है। तुला राशि के लोग संयम बनाए रखें, वर्ना नुकसान हो सकता है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रह सकता है…
- मेष – पेज ऑफ स्वोर्ड्स
आज का दिन नई इनफार्मेशन और जिम्मेदारी से भरा रहेगा। लोग परिवार में किसी मुद्दे को तुरंत समझकर प्रतिक्रिया देंगे। बच्चे किसी नई गतिविधि को लेकर उत्साहित रहेंगे। महिलाएं कोई बड़ी जिम्मेदारी आप ठीक से निभाएंगी, नया प्लान बनाएंगी। घर में हलचल और जिज्ञासा का माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें और अनजाने खर्च से बचें। रिलेटिव्स से आई कोई सूचना विचारों को बदल सकती है।
करियर
ऑफिस में डाटा-चेक या रिपोर्ट-सुधार पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। टेक्निकल फील्ड में विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। मैनेजमेंट में थोड़ा फास्ट काम करने की जरूरत है। मेडिकल क्षेत्र में किसी नए लक्षण की जानकारी मिलेगी। लॉ फील्ड में छोटे तर्क भी आपका पक्ष मजबूत करेंगे। बिजनेस में प्रतियोगिता बढ़ेगी।
प्रेम
प्रेम में लोग सीधी बातचीत करेंगे। पार्टनर किसी बात का तुरंत जवाब चाहेंगे। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति से मुलाकात करेंगे। पुराने मैसेज पर आज स्पष्ट प्रतिक्रिया मिलेगी। शादीशुदा लोग किसी छोटी बात पर तुरंत चर्चा शुरू कर सकते हैं, जिसे सरलता से संभालना होगा। मित्रता में सीमाएं तय करनी पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य
स्क्रीन देखने से आंखों में जलन हो सकती है। कुछ लोगों को सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों को माइग्रेन है, उन्हें को आज अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। हल्की स्ट्रेचिंग, गुनगुना पानी और शांत वातावरण राहत देगा।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 4
- वृषभ – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स
आज का दिन अचानक बदलती परिस्थितियों से भरा रहेगा। लोग किसी पारिवारिक मामले में तुरंत कदम उठाएंगे। बुजुर्गों की सलाह सही दिशा देगी, लेकिन मन अपनी गति से चलेगा। महिलाएं आज कई कामों को तेजी से पूरा करेंगी। घर में थोड़ी हड़बड़ी, थोड़ी उत्सुकता और हल्का तनाव मिलकर मिश्रित वातावरण बनाएंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें, लेकिन छोटे जोखिम लेने का मन बन सकता है। रिश्तेदारों की कोई अप्रत्याशित बात वातावरण को क्षणभर बदल देगी।
करियर
आज काम की गति बहुत तेज रहेगी। ऑफिस में किसी फाइल-एरर या अपडेट पर तुरंत एक्शन लेना पड़ेगा। टेक्निकल क्षेत्र में अचानक कोई कोड-इश्यू हल करने का दबाव आएगा। मैनेजमेंट में तेजी से निर्णय लेना आवश्यक होगा। लॉ क्षेत्र में किसी नए पॉइंट पर तुरंत तैयारी करनी पड़ेगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा अचानक बढ़ सकती है। आपकी गति, सटीकता और फोकस सफलता दिलाएंगे।
प्रेम
प्रेम में संवाद कड़वे और तीखे हो सकते हैं। साथी किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति से अचानक आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन निर्णय जल्दी न लेना बेहतर रहेगा। पुराने रिश्ते में कोई अधूरा मुद्दा फिर से सामने आ सकता है। शादीशुदा लोगों को आज शब्दों को नियंत्रित रखना होगा। मित्रता में किसी छोटे विवाद की संभावना है, जो जल्दी शांत भी हो जाएगा।
स्वास्थ्य
घबराहट का अनुभव हो सकता है। कंधों में अचानक खिंचाव महसूस हो सकता है। अधिक चलने से मसल्स में दर्द हो सकता है। आज कैफीन कम लें और पानी अधिक पिएं। शाम तक शरीर थकान से भारी लग सकता है, आराम करने से राहत मिलेगी।
लकी कलर – गोल्डन येलो
लकी नंबर – 3
- मिथुन – द लवर्स
आज का दिन ऑप्शंस से भरा रहेगा। लोग परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम को मिलकर करने की कोशिश करेंगे। महिलाएं दिनभर कुछ नया व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। घर में हल्की बातचीत, मीठी यादें और छोटे निर्णयों का दौर चलेगा। आर्थिक मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की राय पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार से अचानक मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। वातावरण में अपनापन रहेगा, लेकिन कुछ निर्णय दिल और दिमाग दोनों का इम्तिहान लेंगे।
करियर
सहयोगी के साथ बेहतर तालमेल होगा। ऑफिस में टीम-वर्क के कारण किसी टास्क का परिणाम जल्दी मिलेगा। लॉ क्षेत्र में पार्टनर अर्ग्युमेंट पर स्पष्ट दिशा मिलेगी। मैनेजमेंट में दो विकल्पों में से एक सही चुनना पड़ेगा। मेडिकल फील्ड में किसी केस पर साझा राय अधिक प्रभावी साबित होगी। फ्रीलांसरों को किसी क्लाइंट के साथ बेहतर समझ बनेगी, बिजनेस में छोटी साझेदारी भी लाभ दे सकती है।
प्रेम
साथी के साथ कोई जरूरी बातचीत शांत अंदाज में पूरी होगी। अविवाहित लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। संबंधों में अपनापन बढ़ेगा। दोस्ती में किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती है। शादीशुदा लोग किसी पुराने पल को याद करते हुए एक-दूसरे के करीब आएंगे। दिन रोमांस, सच्चाई और समझदारी से भरा रहेगा।
स्वास्थ्य
कुछ लोगों को शुगर फ्लक्चुएशन या अचानक चक्कर आने जैसा अनुभव हो सकता है। इनडाइजेशन भी संभव है। हवा में बदलाव से गले में खराश या सूखी खांसी हो सकती है। हल्के संगीत, धीमी वॉक और गुनगुने पानी से राहत मिलेगी।
लकी कलर – पर्ल व्हाइट
लकी नंबर – 2
- कर्क – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स
आज का दिन हल्की खींचतान और कुछ अप्रिय वार्ताओं से गुजर सकता है। परिवार में किसी छोटी बात पर तीखा माहौल बन सकता है, लेकिन आप स्थिति को शांत करने की कोशिश करेंगे। बच्चे आज जिद्दी मूड में दिख सकते हैं। महिलाओं को अचानक किसी काम का बोझ बढ़ता महसूस होगा। आर्थिक मामलों में किसी पुराने खर्च को लेकर मन उदास हो सकता है। रिश्तेदारों में किसी टिप्पणी से असहजता पैदा हो सकती है।
करियर
ऑफिस में किसी रिपोर्ट-पॉइंट या डाटा-एरर पर बहस हो सकती है। टेक्निकल क्षेत्र में किसी गलत कोड या गलत अनुमान से तनाव बढ़ सकता है। लॉ क्षेत्र में तर्कों की टकराहट अधिक होगी। मेडिकल फील्ड में किसी केस पर दूसरों से अलग राय बन सकती है। फ्रीलांसरों को क्लाइंट से अनावश्यक संशोधन की मांग मिलेगी। बिजनेस में पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं।
प्रेम
प्रेम में गलत शब्द और त्वरित प्रतिक्रिया तनाव बढ़ा सकती है। साथी किसी पुरानी बात को फिर से उठा सकते हैं, जिससे वातावरण तनावपूर्ण होगा। अविवाहित लोग किसी व्यक्ति के व्यवहार से अचानक दूरी महसूस कर सकते हैं। दोस्ती में किसी छोटी टिप्पणी का बड़ा अर्थ निकल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच छोटी बहस बड़े रूप में बदल सकती है, इसलिए शांत रहना आवश्यक है।
स्वास्थ्य
कुछ लोगों को अचानक ब्लड-प्रेशर फ्लक्चुएशन का अनुभव हो सकता है। वातावरण और मूड दोनों शरीर पर बुरा असर डालेंगे। धीरे चलें, धीमी सांस लें और पानी अधिक पिएं। हल्का आराम शरीर को बेहतर करेगा।
लकी कलर – सी ग्रीन
लकी नंबर – 5
- सिंह – किंग ऑफ स्वोर्ड्स
किसी पुराने विचार को नए ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में बड़ों से व्यवहारिक सलाह मिलेगी, जिससे कई उलझे पहलू सहज बनेंगे। किसी प्रतियोगी योजना को लेकर चर्चा होगी और आप शांत रहकर सबकी बातें सुन पाएंगे। कुछ लोगों को अचानक किसी रिश्तेदार या मित्र की आवश्यकता के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन, घरेलू योजना और दिनचर्या में साफ-सुथरी सोच आपको गलतियों से दूर रखेगी। दिन समग्र रूप से संयम और समझदारी की ओर ले जाएगा।
करियर
कार्यस्थल पर लोग आपकी तर्कशक्ति से प्रभावित होंगे और किसी कठिन फाइल या प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ में आ सकती है। बातचीत में आपका टोन सख्त हो सकता है, इसलिए शब्द चयन पर थोड़ी नरमी रखें। नौकरी बदलने या नई दिशा सोचने वाले लोगों को सही संकेत मिलेंगे। मीटिंग, लक्ष्य तय करना और समय पर रिपोर्ट जमा करने जैसे मामलों में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी।
लव
प्रेम संबंध में आज संवाद की गुणवत्ता महत्वपूर्ण रहेगी। साथी के मन में किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है और आपका शांत, लेकिन संयमित व्यवहार उन्हें आश्वस्त करेगा। अविवाहित लोगों को किसी स्पष्ट विचार वाले व्यक्ति से संवाद शुरू होने का संकेत मिल सकता है। जिन रिश्ते में गलतफहमियां थीं, उन गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। पुराने संदेश, यादें या कोई अनकहा भाव फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की किसी व्यावहारिक योजना पर बात होगी, जो संबंध को स्थिरता देती है।
हेल्थ
दिनभर पानी और संतुलित भोजन का ध्यान रखें। अत्यधिक कैफीन या देर रात तक जागने जैसी आदतों से दूरी आवश्यक है। ध्यान, हल्की वॉक या प्राणायाम अभ्यास मन और शरीर दोनों को संतुलित करेगा।
लकी कलर : नेवी ब्लू
लकी नंबर : 2
- कन्या – टू ऑफ वॉन्ड्स
आपके भीतर योजनाएं बनाने की तीव्र ऊर्जा जागेगी और किसी नए रास्ते की कल्पना मन में आकार लेगी। घर में बड़ों की तरफ से व्यवहारिक सुझाव मिलेंगे, जो आपके निर्णय का संतुलन बनाए रखेंगे। परिवार एक शांत लेकिन लक्ष्यपूर्ण माहौल में दिन बिताएगा। कुछ लोगों को किसी दूर के रिश्तेदार से खबर या अचानक यात्रा विचार मिल सकता है। महिलाओं को भी किसी नई व्यवस्था की प्रेरणा मिलेगी।
करियर
कोई नया प्रोजेक्ट, दिशा या विस्तार की सोच आपको आगे बढ़ने का संकेत देगी। नौकरी में लोग आपकी विश्लेषण शक्ति को गंभीरता से लेंगे। विदेश, ऑनलाइन कार्य या किसी अन्य शहर से जुड़े अवसर नजर आएंगे। मीटिंग में आपके विचार व्यावहारिक और भविष्य पर केंद्रित दिखाई देंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें उपयुक्त संकेत मिल सकते हैं। दिन लंबी योजना, लक्ष्य निर्धारण और समझदारी वाले निर्णय का है।
लव
साथी के साथ कोई यात्रा का विचार बन सकता है। लक्ष्य या लंबे समय की योजना पर चर्चा हो सकती है। अविवाहित लोगों का किसी दूर रहने वाले या नए माध्यम से जुड़े व्यक्ति से संवाद शुरू होने का संकेत है। पुराने संबंध से तुलना करते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ घर, काम या किसी नई पहल पर स्पष्ट बात होगी।
हेल्थ
ऊर्जा ठीक रहेगी, पर मानसिक गतिविधि अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। स्ट्रेस कम करने के लिए सुबह हल्की वॉक या ध्यान मददगार होगा। पानी, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या शरीर को हल्का बनाए रखेंगे।
लकी कलर : मैरून
लकी नंबर : 9
- तुला – किंग ऑफ पेन्टाकल्स
आज दिन स्थिरता, संयम और व्यवहारिकता से भरा रहेगा। घर में आर्थिक योजनाओं पर चर्चा होगी और परिवार आपके निर्णय पर भरोसा करेगा। बड़े-बुजुर्ग आपको किसी निवेश, बचत या जिम्मेदारी से जुड़ी उपयोगी सलाह देंगे। घर का वातावरण शांत, लेकिन थोड़ा आयोजन प्रधान रहेगा, जहां हर काम एक तय क्रम में आगे बढ़ेगा। कुछ लोगों को किसी रिश्तेदार से धन, सहायता या उपयोगी वस्तु मिलने का योग भी है। दिन जिम्मेदारी, संतुलन और भरोसे को मजबूत बनाएगा।
करियर
आपका निर्णय ठोस रहेगा। कार्यस्थल पर लोग आपके अनुभव और व्यवहारिक सोच की प्रशंसा करेंगे। वित्त, व्यापार, अकाउंट संबंधी काम करने वालों के लिए दिन लाभदायक है। नौकरी में प्रमोशन, प्रशंसा या किसी वरिष्ठ का समर्थन मिल सकता है। मीटिंग में आपकी शांत, लेकिन प्रभावशाली उपस्थिति सबको प्रभावित करेगी।
लव
आज साथी आपके भरोसे और देखभाल को महसूस करेगा। अविवाहित लोगों को किसी जिम्मेदार, समझदार और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। कोई पुरानी गलतफहमी थी, तो आज शांत और ठोस संवाद उसे दूर कर देगा। जीवनसाथी आपके सहयोग और प्रबंधन कौशल की सराहना करेगा। रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
हेल्थ
स्ट्रेस कम रहेगा, लेकिन भोजन का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। हल्की वॉक, प्राणायाम और पानी का नियमित सेवन बेहद लाभदायक रहेगा। दिन आपको शांति, संतुलित जीवनशैली और शरीर को आराम देने वाला है।
लकी कलर : ब्राउन
लकी नंबर : 7
- वृश्चिक – टू ऑफ वाण्ड्स
आज का दिन योजना, दिशा और गहरी सोच से भरा रहेगा। घर में किसी नई यात्रा, बदलाव या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार आपकी सूझबूझ से प्रभावित होगा। माहौल शांत, लेकिन उत्सुकता से भरा रहेगा। महिलाएं घर की व्यवस्था में नई योजना लागू कर सकती हैं। किसी रिश्तेदारों से जुड़े संदेश आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वित्तीय मामलों में लाभ दिखाई देगा।
करियर
जो लोग मैनेजमेंट, टेक्निकल, क्रिएटिव या कानून से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट का विचार सूझ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर या नई जगह काम करने का विकल्प सामने आ सकता है। ऑनलाइन वर्क या फ्रीलांसिंग करने वालों को विदेशी क्लाइंट से संपर्क होने का योग है। उद्यमी नए मार्केट में विस्तार की योजना बना सकते हैं। वरिष्ठ आपके विजन की सराहना करेंगे।
लव
साथी के साथ खास पल को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। अविवाहित लोग दूर रहने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिश्ते में क्लैरिटी बढ़ेगी, जिससे उलझनें कम होंगी। मित्रता में ईमानदार बातचीत गहरा संबंध बना सकती है। यदि संबंध में दूरी थी, तो आज संवाद से नई शुरुआत होगी। कपल्स साथ में यात्रा, आउटिंग या किसी नए लक्ष्य पर चर्चा करेंगे। दिन प्रेम में भरोसा, निर्णय और आगे बढ़ने की ऊर्जा जोड़ता है।
हेल्थ
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने से तनाव बढ़ सकता है। पानी की कमी से थकान महसूस हो सकती है। ध्यान और सांसों के अभ्यास से मन शांत होगा। सुबह धूप में समय बिताएं। नींद पूरी करने से ऊर्जा संतुलित रहेगी।
लकी कलर : बैज
लकी नंबर : 6
- धनु – टेम्प्रेन्स
आज का दिन संतुलित, सहज और शांत रहेगा। घर में किसी छोटे घरेलू आयोजन या हल्की-फुल्की चर्चा से सौहार्द बढ़ेगा। बच्चे किसी रचनात्मक ऐक्टिविटी में डूबे रहेंगे। महिलाएं घर में समय, काम और भावनाओं के बीच सुंदर तालमेल बना पाएंगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मध्यम, लेकिन स्थिर रहेगा; किसी पुरानी योजना पर नई राह मिलेगी। परिवार में किसी मनमुटाव का सहज समाधान मिल सकता है।
करियर
प्रबंधन, शिक्षा, चिकित्सा या कला क्षेत्र वालों को काम में उचित गति मिलेगी। किसी लंबी मुलाकात में आपका संतुलित नजरिया सबका ध्यान खींचेगा। नौकरी में आमदनी में इन्क्रीमेंट मिलेगा। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए समझदारी का भरोसा बढ़ने का योग है। व्यवसायी किसी साझेदारी में संतुलित बातचीत करेंगे।
लव
प्रेम में मधुरता और समझ का प्रवाह रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी बातों पर छिपी भावनाएं खुलकर सामने आएंगी। दोनों के बीच संतुलित संवाद से रिश्ता हल्का महसूस होगा। अविवाहित लोग किसी शांत, संवेदनशील और धैर्यवान व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। कपल्स भविष्य की योजनाओं पर बिना तनाव, सहजता से बातचीत करेंगे।
हेल्थ
शाकाहारी भोजन लें और पानी का सेवन बढ़ाएं। त्वचा में सूखापन या जलन हो सकती है। संतुलित आहार, हल्की स्ट्रेचिंग और नींद का सही समय आज शरीर को स्थिर बनाए रखेगा।
लकी कलर : लैवेंडर
लकी नंबर : 5
- मकर – द एम्प्रेस
आज दिन समृद्धि और सौम्यता से भरा रहेगा। घर में खुशियों की लहर दौड़ेगी। बच्चे किसी क्रिएटिव एक्टिविटी में स्किल्स दिखाएंगे। महिलाओं को घरेलू कार्यों में सहज प्रवाह मिलेगा और सजावट या व्यवस्था में नया उत्साह आएगा। परिवार के माहौल में मिठास, आराम और एकजुटता रहेगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिर वृद्धि हो सकती है।
करियर
ऑफिस प्रोजेक्ट, टीम वर्क या प्रेजेंटेशन में आपकी सहज शैली सबको प्रभावित करेगी। कला, डिजाइन, शिक्षा, मैनेजमेंट या काउंसलिंग क्षेत्र वाले लोग आज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में सीनियर्स आपकी शांत ऊर्जा और सुचारु कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को ग्राहक बढ़ने और नई मांग बनने का योग है। फ्रीलांसर को किसी लंबे क्लाइंट से स्थिर काम मिल सकता है।
लव
जीवन साथी आपकी परवाह और स्नेह का गहराई से अनुभव करेगा। कपल्स किसी मीठी बातचीत या छोटे परिश्रम समय से रिश्ते को मजबूत बना देंगे। अविवाहित लोगों को किसी संवेदनशील, सौम्य और कलात्मक स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। प्रेम में सुरक्षा, अपनापन और कोमल समर्थन का सहज बना रहेगा।
हेल्थ
थोड़ी सुस्ती या भारीपन महसूस हो सकता है। शरीर को अधिक आराम और पोषण की आवश्यकता है। भोजन हल्का रखें और पानी का सेवन बढ़ाएं। माइंडफुल ईटिंग और देर तक टहलना फायदेमंद रहेगा।
लकी कलर : पेस्टल पिंक
लकी नंबर : 6
- कुंभ – एट ऑफ पेन्टाकल्स
आज दिन मेहनत, एकाग्रता और सूक्ष्म अवलोकन की ऊर्जा बनाए रखेगा। घर में कार्यों का क्रम व्यवस्थित रहेगा और सब आपकी लगन से प्रभावित होंगे। बुजुर्ग किसी पुराने अनुभव से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह देंगे। बच्चे किसी नई स्किल लर्निंग में रुचि दिखाएंगे। हाउसवाइफ घर की छोटी-छोटी जरूरतों पर विशेष ध्यान देंगी और हर काम में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत तैयारी का संकेत देता है।
करियर
आज डीप फोकस और कौशल सुधार का दिन है। टेक्निकल वर्क, डिजिटल क्राफ्ट, अकाउंटिंग या फाइन डिटेल वाले कामों में आपकी पकड़ मजबूत होगी। नौकरी में किसी मिनी-टास्क या सब-प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहे हैं, तो आज उसकी तरक्की होगी। सीनियर्स आपके प्रिसिजन और लगातार प्रयास की सराहना करेंगे। उद्यमिता को अपनी टीम में नई ट्रेनिंग या प्रोसेस सुधार की जरूरत महसूस होगी।
लव
लाइफ पार्टनर आपके प्रयासों और जिम्मेदारी निभाने की शैली से प्रभावित होगा। रिश्तों में मिठास रहेगी। अविवाहित लोग किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो अपनी मेहनत, उदारता और स्थिर स्वभाव से प्रभावित करेगा। यदि रिश्तों में दूरी थी, तो आज शांत संवाद से स्थिति सुधर सकती है। कपल्स भविष्य की किसी योजना कोर्स, काम, यात्रा या बचत पर गंभीर बातचीत करेंगे।
हेल्थ
कलाई या उंगलियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। खान-पान में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। थोड़ी वॉक, स्ट्रेचिंग और योग अभ्यास फायदेमंद रहेगा। नींद का शेड्यूल बैलेंस रखें।
लकी कलर : पीच
लकी नंबर : 5
- मीन – थ्री ऑफ वाण्ड्स
आज का दिन विस्तार, उम्मीद और नई दिशा की ऊर्जा बनाए रखेगा। घर में किसी यात्रा, बदलाव या नए काम को लेकर चर्चा हो सकती है। महिलाएं घर की व्यवस्था में नया प्लान लागू कर सकती हैं, जिससे समय बचेगा। परिवार में हल्की हलचल, उत्सुकता और सकारात्मक प्रतीक्षा का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ दिखाई देगा। कोई रिश्तेदार किसी अवसर का संकेत दे सकता है।
करियर
आज तरक्की का दौर शुरू होगा। कानून, शिक्षा या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को किसी नए अवसर की झलक मिलेगी। नौकरी में नई जगह, नई टीम या किसी नए असाइनमेंट का प्रस्ताव मिल सकता है। फ्रीलांसर को विदेशी मशीन या लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा। बिजनेसमैन व्यापार को नए मार्केट में ले जाने की योजना पर काम कर सकते हैं। सीनियर्स आपके विजन और प्लानिंग की खूब तारीफ करेंगे।
लव
लव लाइफ में नई शुरुआत, खुलापन और स्पष्टता लाने का समय है। अविवाहित लोग किसी अलग संस्कृति वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जिन संबंधों में दूरी थी, आज बातचीत से नए रास्ते खुलेंगे। कपल्स किसी छोटे उद्यम समय या छोटी सैर की योजना बनाएंगे। मित्रता में किसी नई गतिविधि का संकेत है।
हेल्थ
पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस हो सकती है। पैरों में थकान हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग और सूरज की रोशनी से ऊर्जा मिलेगी। भोजन हल्का रखें और देर रात जागने से बचें।
लकी कलर : चारकोल
लकी नंबर : 8
.