तमन्ना भाटिया का मां अप्रूव्ड ब्यूटी सीक्रेट, रोज करते हैं मेकअप तो जरूर करें ट्राई

Last Updated:

Tamannaah Bhatia Beauty Secret: फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया दिन भर केमिकल वाले मेकअप को लगाने के बाद स्किन को रिलेक्स करने के लिए मां का नुस्खा आजमाती हैं. इसमें होममेड स्क्रब से लेकर डीप क्लींजिंग के लिए फेस मास्क शामिल है, जिसे कॉफी, बेसन, दही जैसी किचने में आसानी से मिलने वाली सामग्री से तैयार किया जाता है. यदि आप भी रोजाना मेकअप यूज करते हैं, तो ये स्किन रूटिन आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Routine For Healthy Skin:  हैवी और केमिकल वाले मेकअप त्वचा को खूबसूरत तो बना देते हैं, लेकिन इससे स्किन भी डैमेज होती है. ये प्रोसेस बहुत स्लो होता है जिसके कारण आमतौर पर लोगों को मेकअप के साइड इफेक्ट्स समझ ही नहीं आते हैं. ऐसे में बड़े नुकसान से बचने के लिए सही और केमिकल फ्री स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है. यदि जरूरत न हो तो रोजाना मेकअप से बचें लेकिन यदि तमन्ना भाटिया की तरह ही मेकअप आपके जॉब का अहम हिस्सा बन गया है, तो इसके साथ एक्ट्रेस के इन स्किन केयर रिच्युअल्स को भी फॉलो करें.

मुझे मेरी मां ने सिखाया!
फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने Vogue India के साथ अपनी स्किन केयर रूटीन को शेयर की. एक्ट्रेस ने बताया कि ये उनकी मां उन्हें सिखाया है, जब उनका फिल्म करियर शुरू हुआ. क्योंकि शूटिंग के लिए हर दिन मेकअप यूज हो रहा था. साथ ही ये स्किन केयर रिच्युअल वो बचपन से फॉलो कर रही हैं. क्योंकि स्किन पर तुरंत रेशैज आ जाते थे.

पहला स्टेप- स्क्रब 
तमन्ना ने बताया किया वो कॉफी पाउडर, चंदन पाउडर और ऑर्गेनिक रॉ हनी को मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करती हैं. हलांकि वो इस पेस्ट को लगाने के बाद स्किन को बहुत ज्यादा रब नहीं करती हैं, बल्कि हल्के हाथों से मसाज करती हैं. क्योंकि उनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है. इस पेस्ट को सिर्फ फेस पर 10 के लिए रखना है. फिर इसे ठंडे पानी से धो लें. तमन्ना ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोगों को एक्स्ट्रा हनी मिलाने की राय देती हैं, क्योंंकि इससे स्किन ज्यादा बेहतर तरीके से मॉइश्चराइज्ड होती है.

दूसरा स्टेप- फेस मास्क
स्क्रब के बाद तमन्ना बेसन, दही और गुलाब जल से बना फेस मास्क लगाती हैं.  ताकि उनकी त्वचा की डीप क्लीनिंग के साथ माइश्चराइजिंग के फायदे भी मिले. साथ ही इससे स्किन हाइड्रेड भी रहती है, जो हैवी मेकअप और ज्यादा देर तक धूप में रहने के बाद जरूरी है. इसे भी आपको सिर्फ 10 मिनट तक चेहरे पर लगाना है और ठंडे पानी से धो लेना है. आपका स्किन पूरी तरह से फ्रेश नजर आने लगेगा.

इस बात का ध्यान रखें
हालांकि ये रूटिन रिच्युअल्स नेचुरल है, लेकिन फिर भी इसे ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर लें. इसके अलावा जब आप स्क्रब लगा रहे हो तो इसे आंखों के आसपास के एरिया में लगाने से बचें, क्योंकि यहां स्किन बहुत पतली होती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *