मुर्गी पालन कर ऐसे लें डबल लाभ, बेहद खास है आइडिया, लाखों में होगी कमाई

Last Updated:

Business Ideas: आलमगीर उर्फ चांद ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अंडा बेचने का काम शुरू किया. प्रतिदिन 10 से 11 हजार अंडा बेचते हैं. 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दिया है.

छपराः छपरा के युवा किसान अब खेती-किसानी में सफलता हासिल कर रहे हैं. नई-नई तकनीक से खेती करके अच्छा उत्पादन करने के साथ अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. आज हम जिले के कोपा निवासी आलमगीर उर्फ चांद के संबंध में बात करने वाले हैं, जिन्होंने छोटे कारोबार को कम लागत से शुरू किया और अब उनका व्यवसाय काफी बड़ा हो गया है, जिसमें कई लोगों को रोजगार भी मिला है.

जैसे-जैसे बिक्री बढ़ी कमई डबल हुई

आलमगीर उर्फ चांद ने पहले एक छोटा सा दुकान खोलकर अंडा बेचने का काम शुरू किया था. जब बिक्री बढ़ी तो उन्होंने मुर्गी फार्म खोल दिया, जिसमें उन्होंने 5000 मुर्गी पालन शुरू किया. प्रतिदिन 3 से 4 हजार अंडा निकलता था. जैसे-जैसे बिक्री बढ़ी, उन्होंने और मुर्गी बढ़ाई और अब वे 12 हजार मुर्गी पालन करते हैं. उनके फार्म से प्रतिदिन 10 से 11 हजार अंडा बिकता है. एक बार फार्म में मुर्गी डालने के बाद लगभग 20 महीने तक अंडा बेचते हैं, जिससे अच्छी कमाई होती है. 20 महीने बाद वे मुर्गी भी बेच देते हैं. इस तरह अंडा और मुर्गी बेचकर डबल कमाई कर रहे हैं.

नौकरी नहीं मिली तो शुरू किया ये काम

लोकल 18 से बातचीत में आलमगीर उर्फ चांद ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अंडा बेचने का काम शुरू किया. जब अंडा की बिक्री बढ़ी तो उन्होंने एक मुर्गी फार्म खोला, जिसमें 5000 मुर्गी से अपने कारोबार को बढ़ाया. अब वे 12 हजार मुर्गी पालते हैं, जिसके फार्म से प्रतिदिन 10 से 11 हजार अंडा बेचते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो रही है. उन्होंने बताया कि 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दिया है. बाद में वे मुर्गी भी बेच देते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह मुर्गी पालन करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. लोकल व्यापारी फार्म से आकर अंडा खरीद लेते हैं और यहां से पटना के व्यापारी भी अंडा खरीदने आते हैं. जो बचता है, उसे पटना भेज देते हैं.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

मुर्गी पालन कर ऐसे लें डबल लाभ, बेहद खास है आइडिया, लाखों में होगी कमाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *