व्रत में फिटनेस का भी रखें ध्यान, ट्राई करें टेस्टी-हेल्दी अप्पे जो सोशल मीडिया पर छाए हैं

Navratri Vrat Appe: नवरात्रि के दिनों में किचन का माहौल अलग ही होता है भक्ति, सादगी और स्वाद का अनोखा संगम. लेकिन सच कहें तो तीसरे-चौथे दिन तक वही साबूदाना, वही कुट्टू की पूड़ी थोड़ा बोर करने लगती है. ऐसे में अगर कुछ नया, हल्का और हेल्दी मिल जाए, तो व्रत का मज़ा दोगुना हो सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आसान और कम तेल वाली व्रत स्पेशल अप्पे रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फूड क्रिएटर हर्षिका ने शेयर किया है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा गया है. समक के चावल, साबूदाना और पनीर का कॉम्बिनेशन इसे पोषण से भरपूर बनाता है, जबकि अप्पे पैन में कम तेल में पकने की वजह से यह हल्का और डाइजेस्टिव रहता है. जो लोग व्रत में भी फिटनेस का ध्यान रखना चाहते हैं, उनके लिए यह डिश एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है.

व्रत में हेल्दी विकल्प की बढ़ती मांग
पिछले कुछ सालों में लोगों का रुझान व्रत के दौरान भी हेल्दी खाने की ओर बढ़ा है. जहां पहले तली-भुनी चीजें ज्यादा बनती थीं, वहीं अब लोग ऐसे विकल्प ढूंढते हैं जो पेट पर हल्के हों और ऊर्जा भी दें.

हर्षिका की यह अप्पे रेसिपी इसी ट्रेंड को ध्यान में रखकर बनाई गई है. खासकर कामकाजी लोग या फिटनेस फॉलो करने वाले लोग इसे अपने व्रत के मेन्यू में शामिल कर रहे हैं. भोपाल की रहने वाली एक गृहिणी, सीमा तिवारी बताती हैं कि उन्होंने यह रेसिपी ट्राई की और यह पूरे परिवार को पसंद आई “कम तेल में इतना स्वाद मिलेगा, सोचा नहीं था.”

सामग्री की तैयारी: बेस से ही बनता है स्वाद
समक और साबूदाना का सही संतुलन
इस रेसिपी की नींव है समक के चावल और साबूदाना. इन्हें भिगोकर स्मूद पेस्ट बनाना जरूरी है ताकि अप्पे सॉफ्ट और फूले हुए बनें. अदरक का हल्का फ्लेवर इसे और भी टेस्टी बना देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पोषण बढ़ाने के लिए सब्जियों का ट्विस्ट
पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाजर मिलाने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह डिश प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर हो जाती है. हरी मिर्च और धनिया इसे हल्का तीखापन और ताजगी देते हैं.

बैटर का टेक्सचर: छोटा स्टेप, बड़ा फर्क
बैटर को 10 मिनट तक ढककर रखना एक छोटा लेकिन अहम स्टेप है. इससे साबूदाना पानी सोख लेता है और अप्पे का टेक्सचर बेहतर हो जाता है. अगर यह स्टेप छोड़ दिया जाए, तो अप्पे सख्त या चिपचिपे बन सकते हैं.

चटनी का तड़का: स्वाद में चार चांद
मूंगफली और नारियल की जोड़ी
अप्पे के साथ परोसी जाने वाली मूंगफली-नारियल की चटनी इस रेसिपी की जान है. इसमें हरी मिर्च और जीरा का फ्लेवर इसे तीखा और खुशबूदार बनाता है. ऊपर से करी पत्ते का तड़का इसे बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है.

अप्पे बनाने का सही तरीका
अप्पे पैन में कम तेल लगाकर धीमी आंच पर इन्हें पकाना इस रेसिपी का सबसे बड़ा फायदा है. इससे अप्पे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं. हर सांचे में बैटर डालकर उसे धीरे-धीरे पकने देना चाहिए, ताकि वह सही तरीके से फूल सके.

क्यों बन रही है यह रेसिपी पसंदीदा?
कम तेल, आसान विधि और पोषण से भरपूर सामग्री ये तीन वजहें इस रेसिपी को खास बनाती हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो व्रत के दौरान भी अपने खानपान को बैलेंस रखना चाहते हैं, यह एक परफेक्ट विकल्प है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *