Last Updated:
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन बी12 की कमी शरीर को अंदर से खोखला बना देती है. इसकी कमी ब्रेन फंक्शन को गंभीर रूप से प्रभावित करती है.इससे रूटीन वर्क करने में भी मुश्किलें आने लगती हैं.ऐसे में इससे बचाव के लिए विटामिन बी12 की कमी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है. ये संकेत आपको ब्लड टेस्ट के बिना आपके पैर में देखने के लिए मिल सकते हैं.
Vitamin B12 Ki Kami ke Lakshan: विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए सबसे जरूरी विटामिन है. इसकी कमी शरीर में ब्रेन से लेकर पैर की नसों तक के फंक्शन में गड़बड़ी पैदा करती है. शरीर में ये विटामिन फूड्स की मदद से बनता है, ऐसे में यदि आप डाइट सही नहीं ले रहे हैं, तो आपको इसकी कमी और इससे होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इस विटामिन का मुख्य सोर्स नॉनवेज फूड्स आइटम्स हैं, इसलिए विटामिन बी12 की कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा कॉमन है.विटामिन बी12 की कमी एनीमिया से लेकर न्यूरोलॉजिकल डैमेज जैसी गंभीर और लाइफ क्वालिटी को बिगाड़ने वाली बीमारियों का कारण बन सकती है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी के शुरुआती लक्षणों के बारे में समझना बहुत जरूरी है, जो आमतौर पर पैरों में नजर आने शुरू होते हैं.
पैरों में नजर आने वाले विटामिन B12 की कमी के संकेत
विटामिन बी12 की कमी से होने वाले थकान, कमजोरी, पीली त्वचा जैसे लक्षणों के बारे में आमतौर पर हर कोई जानता है. लेकिन विटामिन बी12 की कमी की चेतावनी सबसे पहले पैरों में इन बदलावों के साथ मिलती है, पर ज्यादातर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं. यदि आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो इन लक्षणों को आज ही अपने पैरों में चेक करें-
- उंगलियों में झुनझुनी- विटामिन बी12 की कमी के कारण पेरिफेरल नर्वस में इन्सुलेशन कम होने पर अक्सर हल्की चुभन या “बिजली के झटके” जैसी अनुभूति होती है. इससे नॉर्मल नर्व सही तरह से सिग्नल नहीं भेज पाती हैं, जिससे पैर की उंगलियों में झुनझुनी पैदा होती है.
- सुन्नपन या कम संवेदना- विटामिन बी12 की कमी से पैर की उंगलियां सुन्न पड़ने लगती है. लगातार सुन्नता संतुलन को प्रभावित कर सकती है और चोट लगने का खतरा बढ़ा सकती है.
- जलन- कुछ लोग अपने पैर की उंगलियों में गर्म, जलन महसूस होने की शिकायत करते हैं. यह न्यूरोपैथिक दर्द का एक क्लासिक संकेत है जहां क्षतिग्रस्त तंत्रिकाएं मस्तिष्क को गलत संकेत भेजती हैं.
- पैर की उंगलियों में ऐंठन, मरोड़- विटामिन बी12 की कमी से मसल्स कमजोर पड़ने लगते हैं. खासतौर पर इससे रात के समय नसों में ऐंठन ट्रिगर होने का जोखिम बना रहता है. ये ऐंठन चलने में बाधा डाल सकती है या गतिविधि के दौरान असुविधा भी पैदा कर सकती है.
- ठंडे या पीली पैर की उंगलियां- विटामिन बी12 की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं, जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है. ऐसे में तलवों के अधिक ठंडे, या पीले पड़ने जैसे बदलाव नजर आ सकते हैं.
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.