Coconut and Peanut Chutney Recipe: आज हम आपको एक खास और स्वादिष्ट चटनी के बारे में बता रहे है जो डोसा और इडली के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. आमतौर पर नारियल या मूंगफली की चटनी अलग-अलग खाई जाती है, लेकिन जब इन दोनों को मिलाकर चटनी बनाई जाती है तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है. नारियल की हल्की मिठास और मूंगफली का नटखट स्वाद एक साथ मिलकर इसे खास बनाते है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. भुनी हुई मूंगफली, ताजा नारियल, लहसुन, मिर्च और करी पत्ते को पीसकर चटनी तैयार की जाती है. ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह चटनी डोसा, इडली, वड़ा और उपमा के साथ खूब पसंद की जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.