सर्दियों में गर्म कपड़े से लेकर घरेलू सामान, खरीदारी का बढ़िया मौका; गांधी पार्क में स्वदेशी मेला शुरू

आशीष पांडे,

Swadeshi Mela In Gandhi Park: शिवपुरी जिले में इन दिनों गांधी पार्क में स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है, जो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. यह मेला खास तौर पर आम लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यहां अच्छी क्वालिटी का स्वदेशी सामान बहुत ही सस्ते और किफायती दामों पर मिल रहा है. मेले का मकसद है देशी सामान को बढ़ावा देना और लोगों को कम कीमत में बढ़िया चीजें उपलब्ध कराना. अगर महिलाओं की बात करें तो इस मेले में उनके लिए सबसे ज्यादा और सबसे खास चीजें देखने को मिल रही हैं. ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए गर्म कपड़ों की अच्छी रेंज मौजूद है. यहां स्वेटर, शॉल, गर्म सूट, ऊनी कपड़े और साड़ियां मिल रही हैं। साड़ियां पारंपरिक और आधुनिक दोनों डिजाइन में उपलब्ध हैं, जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आ रही हैं. इन कपड़ों की कीमत करीब ₹300 से शुरू हो रही है, जो आम परिवारों के बजट में आसानी से आ जाती है.

हर तरह के कपड़े मौजूद
इसके बाद पुरुषों और बच्चों के लिए भी ठंड के कपड़े उपलब्ध हैं. पुरुषों के लिए जैकेट, स्वेटशर्ट, स्वेटर और अन्य गर्म पहनावे मिल रहे हैं. बच्चों के लिए रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले गर्म कपड़े मौजूद हैं, जो सर्दी में बच्चों को गर्म रखने के साथ-साथ दिखने में भी अच्छे लगते हैं.

मेले में घर के इस्तेमाल का सामान भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है. रसोई से जुड़ा सामान, बर्तन, सजावटी चीजें, हैंडीक्राफ्ट के आइटम, लकड़ी और मिट्टी से बने घरेलू सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. जो लोग अपने घर को सजाने का शौक रखते हैं, उनके लिए यहां सुंदर शोपीस, दीवार सजाने की चीजें, लैंप, फूलदान और कई तरह के डेकोरेटिव आइटम मिल रहे हैं.

मेले में खास इंतजाम
बच्चों के लिए भी इस मेले में खास इंतजाम किए गए हैं. यहां खेलने के लिए बढ़िया डिजाइन के खिलौने मिल रहे हैं, जो सुरक्षित भी हैं. लकड़ी और प्लास्टिक से बने खिलौनों को बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं और माता-पिता भी इन्हें खुशी-खुशी खरीद रहे हैं.

यह स्वदेशी मेला 16 जनवरी तक शिवपुरी के गांधी पार्क में लगा रहेगा. खरीदारी के साथ-साथ यहां मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था है. मेले में ट्रेन ब्रेक डांस, झूले और अन्य मनोरंजन के साधन मौजूद हैं. अगर आप झूला झूलना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹50 का टिकट लेकर अपनी फैमिली के साथ झूले का मजा ले सकते हैं. गांधी पार्क में लगा यह स्वदेशी मेला खरीदारी और मनोरंजन दोनों के लिए बेहतरीन जगह है. अगर आप शिवपुरी या आसपास के रहने वाले हैं, तो एक बार जरूर इस मेले में जाएं और सस्ते दामों पर अच्छे स्वदेशी सामान की खरीदारी करें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *