Republic Day 2026 का सरप्राइज! साल का पहला लॉन्ग वीकेंड, इन 5 जगहों पर घूमना हो जाएगा यादगार

Last Updated:

Long Weekend Trips : नया साल शुरू होते ही अगर घूमने का मौका मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. Republic Day 2026 घूमने के शौकीनों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस बार साल की पहली लंबी छुट्टी मिल रही है. 26 जनवरी के आसपास वीकेंड जुड़ने से एक बढ़िया लॉन्ग वीकेंड बन रहा है, जिसे सही तरह से प्लान किया जाए तो यादगार ट्रिप में बदला जा सकता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपना लॉन्ग वीकेंड यादगार बना सकते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी ब्रेक की जरूरत होती है. रोज का काम, ट्रैफिक, जिम्मेदारियां और स्क्रीन के सामने लंबा वक्त दिमाग को थका देता है. ऐसे में छोटी लेकिन सही ट्रिप आपको फिर से तरोताजा कर सकती है. Republic Day का ये लॉन्ग वीकेंड खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें ज्यादा छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं पड़ती और कम बजट में भी बढ़िया घूमना संभव है.

Republic Day 2026 long weekend

1. जनवरी का मौसम भारत के कई हिस्सों में घूमने के लिए एकदम सही रहता है. कहीं हल्की ठंड, कहीं बर्फ की चादर, तो कहीं सुकून भरी हरियाली. अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार छुट्टियों को यूं ही बर्बाद न किया जाए, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो Republic Day 2026 के लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं.

Republic Day 2026 long weekend

2. राजस्थान – कम दिनों में रॉयल फील अगर कम समय में ज्यादा घूमना चाहती हैं, तो राजस्थान एक शानदार ऑप्शन है. जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसी जगहें तीन दिनों में आसानी से कवर हो जाती हैं. जनवरी में यहां का मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है. किले, झीलें, लोकल फूड और रंगीन बाजार आपका दिल खुश कर देंगे. बजट ट्रिप के लिए भी राजस्थान बेस्ट माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Republic Day 2026 long weekend

3. शिमला – सर्दियों का जादू हिल स्टेशन पसंद करने वालों के लिए शिमला हमेशा से फेवरेट रहा है. दिल्ली और आसपास के शहरों से यहां पहुंचना आसान है. Republic Day के आसपास यहां ठंड अपने पूरे रंग में होती है और अगर किस्मत अच्छी रही तो बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. मॉल रोड, कुफरी और आसपास की जगहें तीन दिन में आराम से घूमी जा सकती हैं.

Republic Day 2026 long weekend

4. ऋषिकेश – सुकून और एडवेंचर का मेल अगर आप ट्रिप में कुछ अलग चाहती हैं, तो ऋषिकेश बढ़िया चॉइस है. यहां शांति भी मिलेगी और एडवेंचर भी. गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल बिताने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग का मजा भी लिया जा सकता है. दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप के लिए ये जगह परफेक्ट है.

Republic Day 2026 long weekend

5. पचमढ़ी – नेचर के करीब मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से दूर रहना चाहते हैं. हरियाली, झरने, गुफाएं और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं. यहां का नेचुरल ब्यूटी आपको पहली नजर में पसंद आ जाएगी. Republic Day के लॉन्ग वीकेंड पर यहां जाकर सच में मन हल्का हो जाता है.

Republic Day 2026 long weekend

6. लैंसडाउन – शांत और खूबसूरत उत्तराखंड का लैंसडाउन छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती, इसलिए ये कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. दो से तीन दिन की छुट्टी में यहां आराम से घूम सकते हैं. ठंडी हवा, पहाड़ों के नजारे और सुकून भरा माहौल आपको जरूर पसंद आएगा.

Republic Day 2026 long weekend

7. छोटी छुट्टी, बड़ी खुशी Republic Day 2026 का लॉन्ग वीकेंड घूमने का शानदार मौका लेकर आ रहा है. सही प्लानिंग के साथ आप कम समय और बजट में भी बढ़िया ट्रिप कर सकती हैं. चाहे पहाड़ पसंद हों, एडवेंचर या फिर शांति, इन जगहों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. तो इस बार छुट्टियों को सोने में नहीं, घूमने में खर्च कीजिए और साल की शुरुआत यादगार बनाइए.

homelifestyle

Republic Day 2026 का सरप्राइज! साल का पहला लॉन्ग वीकेंड, 5 जगहों पर जरूर घूमें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *