Last Updated:
Samastipur Carrot Farming: समस्तीपुर के किसान शंकर प्रसाद सिंह ने 50 कट्ठा जमीन पर उन्नत गाजर की खेती कर कम समय में अधिक उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है. समथू FPO के सहयोग से उनकी यह फसल मात्र 90-100 दिनों में तैयार होकर आय का एक मजबूत स्रोत बन गई है. कृषि नवाचार की यह कहानी अब पूरे जिले के किसानों को प्रेरित कर रही है.
समस्तीपुरः समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर देसुआ गांव के किसान शंकर प्रसाद सिंह ने गाजर की खेती के जरिए एक मजबूत आमदनी का रास्ता तैयार किया है. करीब 50 कट्ठा खेत में गाजर लगाकर वे अब बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी कमाई कर रहे हैं. गाजर की मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है. जिससे फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती. यही वजह है कि यह फसल किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनती जा रही है. शंकर प्रसाद सिंह का कहना है कि सही समय पर बुवाई और देखभाल करने से गाजर की खेती काफी फायदेमंद साबित होती है. उन्होंने अपने खेत में उन्नत तरीके अपनाए, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखने को मिला.
कम समय में तैयार फसल
गाजर की खेती की सबसे बड़ी खासियत इसका कम समय में तैयार होना है. यह फसल लगभग 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है. जिससे किसान साल में तीन बार खेती कर सकते हैं. पंकज प्रकाश सिंह के अनुसार एक कट्ठा में 10 से 15 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है, जो अन्य फसलों की तुलना में काफी बेहतर माना जाता है. बाजार में गाजर का भाव समय के अनुसार 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है. ऐसे में यदि किसान को अच्छा भाव मिल जाए तो एक बीघा में तीन से चार लाख रुपये तक की कमाई संभव है. कम समय में अधिक उत्पादन और सही दाम मिलने से यह खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. यही कारण है कि अब कई किसान इस दिशा में रुचि दिखाने लगे हैं.
किसानों के लिए नई संभावनाएं
किसान शंकर प्रसाद सिंह भी गाजर की खेती को एक बेहतर आय का साधन मानते हैं. उनका कहना है कि कम मेहनत में अच्छी पैदावार और बेहतर दाम मिलना इस खेती की सबसे बड़ी खासियत है. उन्होंने बताया कि किसान गाजर की खेती के साथ अन्य फसलों को भी उगा सकते हैं. जिससे सालभर आमदनी का सिलसिला बना रहता है. साथ ही वे समथू एफपीओ से जुड़कर भी लाभ उठा रहे हैं. जिससे उन्हें बाजार और तकनीकी जानकारी आसानी से मिल जाती है. उनका मानना है कि यदि किसान सही जानकारी और योजना के साथ गाजर की खेती करें, तो वे कम समय में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा किया कर किसान भाई लगन से खेती करें अच्छी मेहनत करें तो सफलता मिलती है. गाजर की खेती कम मेहनत में अच्छा मुनाफा देने वाली खेती अन्य किस को भी इस खेती को अपनाना चाहिए.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.