- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (21 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
21 दिसंबर, रविवार को मेष राशि वालों के करियर में उन्नति और धन लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। वृष राशि वालों के बिजनेस में बड़ी सफलता और अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। मीन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
| मेष- हाई प्रीस्टेस |
आपके अंदर अंतर्ज्ञान और सूक्ष्म समझ की क्षमता बढ़ेगी। परिवार में सीक्रेट मुद्दों या अनकहे विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है, निवेश और खर्च सोच-समझकर करें। आपकी समझदारी और सूझबूझ लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन अति विचारशील होने से भ्रम या संदेह की स्थिति भी बन सकती है। मित्रों के साथ संवाद में पारदर्शिता और संयम बनाए रखें। जो जीवन के विभिन्न पहलुओं में स्थिरता लाएगी।
करियर – इनसाइट और योजना महत्वपूर्ण होगी। शिक्षा, अनुसंधान, साइंस, टेक्नोलॉजी, एनालिटीक्स या डेटा प्रोजेक्ट्स में लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों और सहयोगियों से मार्गदर्शन और सही जानकारी लेने से स्थिरता और सफलता बढ़ेगी। ध्यान और योजना के साथ काम करने से जोखिम कम होंगे और नए प्रोजेक्ट्स में पहचान बढ़ेगी। लव – कपल्स गहरे भावनात्मक संवाद से आपसी समझ बढ़ा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए कोई नया कनेक्शन धीरे-धीरे भावनात्मक रूप ले सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में विश्वास, स्पष्ट संवाद और भावनाओं की गहराई दूरी कम करेगी। रिश्तों में संयम, समझदारी और भावनात्मक संतुलन स्थायित्व और संतोष बढ़ाएंगे। हेल्थ – मौसम परिवर्तन से माइग्रेन, पाचन में हल्की दिक्कत हो सकती है। ध्यान, प्राणायाम और हल्का योग मानसिक संतुलन बनाए रखेंगे। मौसमी फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शरीर को ताजगी देंगे। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2
| वृष- टेन ऑफ स्वोर्ड्स |
इस समय जीवन में अप्रत्याशित बदलाव और चुनौतियां आ सकती हैं, जिससे मानसिक और भावनात्मक स्थिति प्रभावित हो सकती है। किसी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। दबाव आपकी ऊर्जा और उत्साह पर असर डाल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से अनपेक्षित खर्च या नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आलोचना या दबाव बढ़ सकता है, लेकिन संयम और विवेक से सम्मान बनाए रखा जा सकता है।
करियर – वित्तीय, निर्माण, टेक्निकल या लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में सतर्कता और रणनीतिक सोच जरूरी है। प्रोजेक्ट्स में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन समय पर निर्णय और धैर्य से समाधान संभव है। वरिष्ठों और सहयोगियों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। योजना और प्राथमिकता तय करने से कार्य स्थिरता, पहचान और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाएगा। लव – कपल्स को गलतफहमियों को स्पष्ट संवाद और समझ से सुलझाना होगा। सिंगल लोगों के लिए पुराने रिश्तों या अनुभवों से नए कनेक्शन में सावधानी आवश्यक है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन दूरी कम करेंगे। हेल्थ – नींद की कमी और मौसमी संक्रमण से असुविधा हो सकती है। नियमित हल्का व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और संतुलित भोजन से शरीर और मन सक्रिय रहेंगे। मौसमी फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी लाभकारी हैं। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
| मिथुन- ऐस ऑफ कप्स |
इस समय भावनाओं में नवजीवन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। परिवार में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में नई योजनाओं और निवेश से लाभ के संकेत हैं, विशेषकर उन मामलों में जो लंबे समय से विचाराधीन थे। सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा और लोग आपके दयालु व्यवहार और संवेदनशीलता को सराहेंगे। रिश्तेदारों के साथ मधुर संवाद और सहयोग संबंधों में मजबूती लाएगा।
करियर – करियर में नई जिम्मेदारियां और भावनात्मक संतुलन जरूरी होगा। हेल्थकेयर, कस्टमर सर्विस, या इवेंट मैनेजमेंट में सफलता मिलेगी। नए अवसरों के लिए रचनात्मक सोच और सहयोगी दृष्टिकोण आवश्यक है। टीमवर्क और समय पर निर्णय से कार्यस्थल में स्थिरता, सम्मान और आर्थिक लाभ बढ़ेगा। लव – प्रेम में भावनाओं की गहराई और नए अनुभव संभव हैं। कपल्स में संवेदनशीलता और आपसी समझ रिश्ते को मजबूत करेगी। सिंगल लोगों के लिए नई संभावनाएं और रोमांटिक कनेक्शन बन सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा, ईमानदारी और नियमित संवाद दूरी कम करेंगे। प्यार में संतुलन, सुरक्षा और स्थायित्व बढ़ेगा। हेल्थ – मौसमी बदलाव से हल्की असुविधाएं हो सकती हैं। योग, ध्यान और हल्का व्यायाम शरीर और मन सक्रिय बनाए रखेंगे। संतुलित दिनचर्या और आराम से शरीर मजबूत और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बनी रहेगी। लकी कलर – ब्लू, लकी नंबर – 3
| कर्क- द हर्मिट |
इस समय आपके जीवन में आत्मनिरीक्षण और एकांत की आवश्यकता बढ़ेगी। परिवार के बीच समझ और तालमेल महत्वपूर्ण रहेगा, खासकर वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन के लिए समय निकालना फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है; निवेश और बचत योजनाओं की समीक्षा लाभकारी रहेगी। आपकी छवि शांत और विचारशील नजर आएगा, लोग आपकी परिपक्वता और विवेक को सम्मान देंगे। करीबी मित्रों के साथ गहन संवाद आपके मानसिक संतुलन को बढ़ाएगा।
करियर – करियर में अकेले प्रयास और गहन अध्ययन की आवश्यकता बढ़ेगी। शिक्षा, रिसर्च, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स या कंसल्टिंग फील्ड में रणनीतिक सोच और धैर्य से सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने से परिणाम सकारात्मक होंगे। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। योजना और अनुशासन से कार्यस्थल में स्थिरता, सम्मान और नए अवसर खुलेंगे। लव – प्रेम में एकांत और विचारशीलता जरूरी होगी। कपल्स के लिए संवेदनशीलता और शांत संवाद रिश्ता मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों के लिए इंट्रोस्पेक्शन नए संबंधों को समझने और सही निर्णय लेने में मदद करेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा, धैर्य और ईमानदारी दूरी कम करने में सहायक होंगे। हेल्थ – नींद की अनियमितता, हल्का सिरदर्द संबंधी परेशानियों का अनुभव संभव है। ध्यान, प्राणायाम और हल्का व्यायाम शरीर और मन को संतुलित बनाएंगे। एकांत में समय बिताना तनाव कम करेगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
| सिंह- क्वीन ऑफ वैंड्स |
इस समय आपकी जीवनशैली में ऊर्जा, उत्साह और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। परिवार के साथ सहयोग और तालमेल मजबूत होगा। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा दिलाएगा। वित्तीय मामलों में नए अवसर और निवेश विचारशीलता से लाभ देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी आत्मविश्वास और निर्णायक क्षमता को सराहेंगे। पारिवारिक मिलन और आयोजन सफल होंगे। समग्र रूप से यह समय स्थिरता, सम्मान और व्यक्तिगत विकास के लिए अनुकूल है।
करियर – नेतृत्व और रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रगति संभव है। ब्रांडिंग, इवेंट मैनेजमेंट या फाइनेंस प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। टीम और सहयोगियों के साथ तालमेल से कार्य तेजी से पूरे होंगे। नई जिम्मेदारियां और निर्णय लेने की स्थिति सम्मान और स्थिर आय बढ़ाएगी। समय पर योजना, अनुशासन और व्यक्तिगत कौशल विकास से प्रोमोशन और व्यवसायिक अवसरों में सुधार होगा। लव – प्रेम में आत्मविश्वास और उत्साह प्रमुख रहेगा। कपल्स के लिए भावनाओं में स्पष्टता और संवाद रिश्ते को गहरा बनाएंगे। सिंगल लोगों के लिए नए रोमांटिक अवसर और आकर्षक कनेक्शन संभव हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ईमानदारी, भरोसा और नियमित संपर्क दूरी कम करेगा। प्रेम में रचनात्मकता, समझ और सहनशीलता भावनात्मक संतुलन और स्थायित्व बढ़ाएगी। हेल्थ – हल्की थकान या स्ट्रेस हो सकता है। हृदय स्वास्थ्य और रक्त संचार पर ध्यान दें। योग, हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद शरीर को सशक्त बनाएंगे। तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम लाभकारी होंगे। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
| कन्या- ऐस ऑफ स्वोर्ड्स |
इस समय स्पष्टता और नई सोच आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परिवार के साथ संवाद में सुधार होगा, आर्थिक मामलों में नई योजनाएं और निवेश सोच-समझकर करने पर लाभकारी होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लोग आपकी विचारशीलता और निष्पक्ष दृष्टिकोण की सराहना करेंगे। रिश्तेदारों के साथ तालमेल और मेलजोल बढ़ेगा, किसी पारिवारिक अवसर या समारोह में भाग लेने का समय अनुकूल है।
करियर – शिक्षा, कंसल्टिंग, तकनीकी रिसर्च या लेखन-संपादन के कार्यों में प्रगति होगी। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान और विश्लेषणात्मक कौशल से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वरिष्ठों और टीम के साथ तालमेल से कार्यों में स्थिरता आएगी। योजनाबद्ध प्रयास और अनुशासन से पदोन्नति, पुरस्कार और स्थायी लाभ के अवसर बनेंगे। लव – कपल्स के लिए खुले संवाद, ईमानदारी और समझ से रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों के लिए नए रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं, जिनमें निर्णय सोच-समझकर लेना लाभकारी रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा, समय पर संपर्क और भविष्य की योजना दूरी को कम करेगी। भावनाओं में संतुलन और स्पष्टता से प्यार में स्थायित्व और सुरक्षा बढ़ेगी। हेल्थ – पाचन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। ध्यान, प्राणायाम और हल्का व्यायाम संतुलन बनाए रखेंगे। मौसमी फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी ऊर्जा बनाए रखेंगे। कार्य और आराम का संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
| तुला- नाइट ऑफ वैंड्स |
इस समय जीवन में गति और बदलाव का अनुभव होगा। परिवार के साथ गतिविधियां और सहयोग बढ़ेंगे, लेकिन अचानक फैसलों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आर्थिक मामलों में अस्थिरता दिखाई दे सकती है, इसलिए धन निवेश सोच-समझकर करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में सक्रियता और ऊर्जा से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, नई चुनौतियां आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत करेंगी, साथ ही आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
करियर – सक्रियता से कार्यों में वृद्धि होगी। फील्ड विजिट्स, प्रेजेंटेशन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग या बिजनेस डील्स में सफलता मिल सकती है। अचानक अवसर और नए प्रोजेक्ट्स उत्साह और जिम्मेदारी बढ़ाएंगे। टीमवर्क और नेतृत्व कौशल से पुरस्कार और मान्यता मिलने के योग हैं। योजनाबद्ध प्रयास, समय प्रबंधन और धैर्य से स्थिरता आएगी और पदोन्नति, बोनस व इंसेंटिव प्राप्त होंगे। लव – प्रेम में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। कपल्स के बीच छोटे-छोटे एडवेंचर और सैर-सपाटे रिश्ता मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों को नए रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं, जिनमें सक्रियता और आत्मविश्वास दिखाना फायदेमंद रहेगा। भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी, रोमांटिक योजनाएं रिश्ते में नई ऊर्जा और संतुलन लाएंगी। हेल्थ – जोड़ों की सुरक्षा आवश्यक है। गर्म वातावरण में समय बिताएं। ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शरीर को मजबूत बनाएंगे। योग, प्राणायाम और हल्की वॉक मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखेंगे। तनाव से बचें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6
| वृश्चिक- नाइट ऑफ कप्स |
इस समय भावनाओं में संवेदनशीलता और गहराई का अनुभव होगा। परिवार में छोटे-मोटे डिस्प्यूट हो सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्य मार्गदर्शन देंगे और परिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय स्थिति में लिक्विडिटी और अस्थायी खर्चों पर ध्यान दें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपकी कोमलता और समझदारी की सराहना करेंगे। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल से सुखद अनुभव होंगे।
करियर – क्रिएटिव सोच और भावनात्मक इंटेलिजेंस से सफलता मिलेगी। कला, संगीत, डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट या कस्टमर रिलेशन फील्ड में अवसर बनेंगे। नॉलेज शेयरिंग, कोलैबोरेशन और पेशेवर मीटिंग्स से मान्यता बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां आपको नेतृत्व और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में बेहतर बनाएंगी। लचीलापन, समय प्रबंधन और टीमवर्क प्रमोशन और इंसेंटिव प्राप्त करने में सहायक रहेंगे। लव – प्रेम में रोमांटिक और भावनात्मक पहलू सक्रिय रहेंगे। कपल्स के बीच छोटे सरप्राइज और संवेदनशील संवाद रिश्ता मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों के लिए किसी कलात्मक या सामाजिक इवेंट में नया कनेक्शन बनने का योग है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ईमानदारी और भावनात्मक खुलापन दूरी कम करेगा। हेल्थ – संक्रमण, एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्याएं अस्थायी रूप से उभर सकती हैं। आयुर्वेदिक चाय, हर्बल सप्लीमेंट्स और संतुलित आहार शरीर को मजबूत बनाएंगे। हल्की एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम से ऊर्जा स्तर संतुलित रहेगा। लकी कलर – बटरस्कॉच येलो, लकी नंबर – 3
| धनु- क्वीन ऑफ पेंटाकल्स |
इस समय स्थिरता और व्यावहारिक सोच जीवन में प्रमुख भूमिका निभाएगी। परिवार में जिम्मेदारियों और आर्थिक निर्णयों में संतुलन स्थापित होगा। घर के छोटे सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान बढ़ेगा। वित्तीय दृष्टि से योजनाबद्ध निवेश और बचत से लाभ संभव है। आपकी समझदारी और भरोसेमंद स्वभाव की सराहना करेंगे। पारिवारिक आयोजन या छोटे मिलन समारोह से खुशी बढ़ेगी।
करियर – मेहनत, धैर्य और नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी। कृषि, वित्तीय प्रबंधन, रियल एस्टेट या स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स में लाभ और स्थिरता बढ़ेगी। प्रोजेक्ट प्लानिंग, रिसोर्स मैनेजमेंट और टीमवर्क से पदोन्नति या इंसेंटिव का योग बनेगा। व्यावहारिक निर्णय, समयबद्ध कार्य और सीनियर्स के साथ तालमेल पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। लव – कपल्स के बीच घरेलू सहयोग और जिम्मेदारियों का मिलाजुला अनुभव रिश्ते को मजबूत करेगा। सिंगल लोगों के लिए पेशेवर या सामाजिक नेटवर्क से नए कनेक्शन का अवसर बन सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में विश्वास, ईमानदारी और नियमित संवाद दूरी कम करेंगे। भावनाओं की व्यावहारिक समझ और सहयोग से प्रेम संबंध संतुलित और सुखद रहेंगे। हेल्थ – ठंड, गले संबंधी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम और संतुलित आहार से शरीर मजबूत रहेगा। आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी फल और पर्याप्त पानी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। आराम और नींद पर विशेष ध्यान दें। लकी कलर – ग्रीन, लकी नंबर – 5
| मकर- द एम्प्रेस |
इस समय जीवन में उन्नति और समृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। युवा सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वित्तीय दृष्टि से निवेश और बचत में समझदारी लाभदायक रहेगी। पारिवारिक आयोजन, सामाजिक इवेंट और मित्रों के साथ मिलन समारोह में आनंद मिलेगा। आत्मविश्वास और रचनात्मक दृष्टिकोण से सभी गतिविधियों में सफलता सुनिश्चित होगी।
करियर – फाइनेंस, मैनेजमेंट या रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में लाभदायक अवसर आएंगे। समयबद्ध कार्य, टीम सहयोग और व्यावहारिक निर्णयों से इंसेंटिव या पदोन्नति का योग बनेगा। नेटवर्किंग, सीनियर्स से मार्गदर्शन और नई योजनाओं पर ध्यान देने से पेशेवर सम्मान बढ़ेगा। लव – प्रेम जीवन में समझदारी और भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी। कपल्स के लिए छोटे-छोटे प्रयास, सरप्राइज और घरेलू सहयोग रिश्ते को मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों के लिए सामाजिक या पेशेवर वातावरण से नए कनेक्शन का योग है, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा और नियमित संवाद दूरी को कम करेंगे। भावनाओं में संतुलन और व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रेम संबंध सुखद और स्थिर बने रहेंगे। हेल्थ – हल्की सर्दी, या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियां हो सकती हैं। योग और हल्की वॉक शरीर को मजबूत बनाएंगे। विटामिन युक्त आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे। नींद और आराम पर्याप्त लें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 7
| कुम्भ- किंग ऑफ कप्स |
परिवार में समझ और सहयोग से पुराने मतभेद खत्म होंगे। वरिष्ठ सदस्य मार्गदर्शन देंगे। परिवार के युवाओं के साथ सकारात्मक संबंध बनेंगे। वित्तीय स्थिति में संतुलित सोच से लाभ होगा, अनावश्यक खर्चों से बचें। सामाजिक अवसर और पारिवारिक मिलन समारोह से मनोबल ऊँचा रहेगा। समर्पण और संयम से सभी रिश्तों में सामंजस्य और सम्मान सुनिश्चित होगा।
करियर – पेशेवर क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और तार्किक निर्णयों से उन्नति के अवसर मिलेंगे। बैंकिंग, वित्तीय प्रोजेक्ट्स, शिक्षा, कंसल्टिंग या हेल्थकेयर फील्ड में सफलता संभव है। नए क्लाइंट, प्रोजेक्ट्स या साझेदारी से फायदा होगा। अनुशासन और समय पर कार्य पूरा करने से इंसेंटिव और पदोन्नति के संकेत मजबूत हैं। सहयोगियों और वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। लव – कपल्स के लिए पारस्परिक सहयोग और भावनाओं की स्पष्टता रिश्ते को मजबूत करेगी। छोटे सरप्राइज और संवेदनशील ध्यान प्यार को स्थिर बनाएंगे। सिंगल लोगों के लिए सामाजिक या पेशेवर नेटवर्क से नए संबंध बन सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में भरोसा, नियमित संपर्क और भावनात्मक समर्थन दूरी कम करेंगे। रिश्तों में स्थिरता, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव होगा। हेल्थ – सर्दी-खांसी, नींद में कमी या मानसिक थकान असुविधा दे सकती हैं। संतुलित आहार, हाइड्रेशन और मौसमी फल-हरी सब्जियों का सेवन लाभकारी होगा। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2
| मीन- नाइन ऑफ स्वोर्ड्स |
इस समय मानसिक तनाव और चिंता बढ़ने के संकेत हैं। पुराने मुद्दे उभर सकते हैं, जिससे मन अस्थिर हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। वित्तीय अनिश्चितताएं चिंता का कारण बन सकती हैं, अनावश्यक खर्चों से बचें। अपने इमोशंस को नियंत्रित करना आवश्यक है।
करियर – नई जिम्मेदारियों के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहेगा। फाइनेंस, एनालिटिक्स, रिसर्च या एडमिनिस्ट्रेशन में सतर्कता और योजना आवश्यक है। प्रोजेक्ट डेडलाइन पर तनाव से बचें। सहयोगियों के साथ संवाद और स्पष्ट योजना लाभदायक होगी। लव – प्रेम में असुरक्षा और छोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कपल्स के लिए धैर्य और खुला संवाद आवश्यक है। सिंगल लोगों को नए रिश्तों में सतर्क रहना चाहिए, जल्दी निर्णय न लें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा और नियमित संपर्क महत्वपूर्ण रहेगा। इमोशनल सपोर्ट से रिश्ते स्थिर रहेंगे। हेल्थ – मानसिक थकान, अनिद्रा, सिरदर्द और तनाव से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और संतुलित आहार मददगार होंगे। पर्याप्त नींद, हाइड्रेशन और हर्बल टी का सेवन राहत देगा। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 6
.