Sun Tan Home Remedy : धूप सेकने से चेहरे पर आ गई टैनिंग! 10 रुपये में मिलेगा गुलाबी निखार, ऐसे बनाएं बीटरूट मास्‍क

Home Remedy To Remove Tanning: विंटर में धूप में बैठना किसे पसंद नहीं है! लेकिन अक्सर इसका असर हमारी स्किन पर साफ दिख जाता है. सूरज की किरणें चेहरे पर टैनिंग छोड़ जाती हैं और स्किन पर झाइयों जैसी लाइनें नजर आने लगती हैं. ऐसे में लोग मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स की तरफ भागते हैं, लेकिन सच यह है कि आपकी किचन में ही इसका असरदार हल मौजूद है – बीटरूट!

बीटरूट सिर्फ हेल्थ के लिए नहीं, बल्कि स्किन(Beetroot Mask To Remove Sun Tan) के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर नेचुरल गुलाबी निखार और शाइन लाते हैं. साथ ही, इसके पोषक तत्व चेहरे की नमी बनाए रखते हैं और ड्राईनेस से बचाते हैं. मतलब बस कुछ रुपये में आप पाकर सकते हैं टैनिंग से छुटकारा और चेहरे को पिंक ग्लो.

बीटरूट मास्क बनाने का तरीका(How TO Make Beetroot Mask To Remove Sun Tan)-

सबसे पहले आधा चुकंदर लें और उसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें. अब इसे छन्नी से छानकर रस एक कटोरी में निकाल लें. इसमें डालें:

4 चम्मच मिल्क पाउडर
2–3 चम्मच चावल का आटा
इन सबको अच्छे से मिक्स करें और फेंटकर ढक दें लगभग 20 मिनट के लिए. बस, आपका टैनिंग हटाने वाला मास्क तैयार है!

ऐसे करें अप्लाई(How To Apply Beetroot Mask)-
मास्क को चेहरे, गर्दन और टैनिंग वाले हिस्सों पर अच्छे से लगाएँ. इसे 20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. पहले ही इस्तेमाल में आपको टैनिंग कम और चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आने लगेगा.

बीटरूट मास्क के और फायदे(Beetroot Mask Benefits)-
-यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे त्वचा साफ और सॉफ्ट दिखती है.
-यह क्लॉग पोर्स को साफ करता है और अतिरिक्त ऑयल की समस्या को कम करता है.
-यह स्किन टोन को हल्का करने और ब्राइटिंग इफेक्ट देने में मदद करता है.
लेकिन ध्यान रहे, नया मास्क इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि स्किन पर कोई रिएक्शन न हो.

तो अगली बार जब सूरज की किरणों ने आपके चेहरे पर टैनिंग कर दी हो, घबराएँ नहीं. रसोई में सिर्फ 10 रुपये में तैयार बीटरूट मास्क अपनाएँ और पाएं गुलाबी, दमकती त्वचा. यह तरीका आसान, सस्ता और नेचुरल है, जो आपकी स्किन को देगा हेल्दी और ग्लोइंग लुक.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *