Last Updated:
Summer Hair Care: गर्मी के मौसम में सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों के डैमज का खतरा भी रहता है. उमस, तेज धूप और पसीने से बाल कमजोर होते हैं. ऐसे में हेल्दी बालों के लिए इन्हें कवर करना, पर्याप्त पानी का सेवन और हेयर मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी होता है.
How To Keep Hair Healthy In Summer: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, उमस और पसीने से हालत खराब होने लगती है. इस मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी हो जाता है. गर्मी में धूप, धूल और पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं. इससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं, खासकर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. ऐसे में कुछ आसान हेयर केयर टिप्स अपनाकर बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है.
समर हेयर केयर टिप्स
- जिस तरह से स्किन को धूप से बचाने का सबसे अच्छा तरीका इसे कवर रखना होता है, उसी तरह से जब भी घर से बाहर निकलें, तो अपने सिर को ढककर रखें. आप टोपी, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बाल धूप और धूल से बचे रहेंगे और पसीना भी कम आएगा.
- गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है, जिससे वो सही तरह से फंक्शन कर सके. ठीक वैसे ही बालों को भी नमी की जरूरत होती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. बाल धोने के बाद अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें, जिससे बाल मुलायम और हाइड्रेटेड रहें.
- गर्मी में पसीने की वजह से बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए हर 2-3 दिन में हल्के या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धोना चाहिए. इससे स्कैल्प साफ रहेगा और बाल झड़ने की समस्या कम होगी.
- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सूखे हैं, तो आप एलोवेरा जेल, नारियल तेल या दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये चीजें बालों को पोषण देती हैं और उन्हें मुलायम बनाती हैं.
- साथ ही समय-समय पर बालों को ट्रिम करवाते रहें, इससे दोमुंहे बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है.
- गर्मियों में बाल पहले से ज्यादा ड्राई हो जाते हैं, इसलिए हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें.
- इसके अलावा बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने से भी बचें, इससे बाल टूट सकते हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.