रांची: कहते हैं कि अगर कुछ करने का जज़्बा हो तो फिर उम्र सिर्फ नंबर बनकर रह जाता है. इस बात को सच कर दिखाया है झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली सुलोचना ने, जो 55 साल की उम्र में बिजनेस वुमन बन चुकी हैं. उनके प्रोडक्ट की धूम सर रांची नहीं बल्कि, ऑस्ट्रेलिया जैसे कंट्री तक फैल चुकी है. अपनी शुद्धता और गुणवत्ता की वजह से आज उन्होंने अपनी खुध की कंपनी खड़ी कर दी है.
अपने फार्म के हर्ब का करती हैं इस्तेमाल
सुलोचना कहती हैं कि रांची के बीआईटी मेशरा की तरफ हमारा एक फॉर्म है. वहां पर जमीन है और हम वहीं पर सारे हर्ब की खेती करते हैं. जैसे बेसिल लीफ, चिल्ली, ओरिगैनो यह सारी चीज. हम वहीं पर उगाते हैं. यही कारण है कि जब हम इसका सॉस या फिर मसाले तैयार करते हैं, तो शुद्धता की एकदम गारंटी होती है. एक बार जो हमारा प्रोडक्ट खा ले. अगर वह दोबारा हमारे पास ना आए तो फिर कहिएगा.
दरअसल, ऐसे लोग हमारे पेटेंट कस्टमर बन जाते हैं. वह अब भारत या फिर विश्व के किसी कोने में रहे वह हमेशा मांगते हैं. क्योंकि वह हमें बनाते हुए देखते हैं. हमें देखते हैं कि किस तरह हम फार्म से चीजों को लाते हैं. ऐसे में पिज्जा मसाला, ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स, मेयोनेज के सारे फ्लेवर सेजवान चटनी व सॉस, चिली व टोमेटो सॉस और इसके अलावा ओट्स व मोरिंगा पाउडर और कई तरह के चीला पाउडर. ये सारी चीज आपको बिल्कुल ब्रांडेड की तरह पैकिंग करके मिलेगी.
10 कारीगर करते हैं काम
इसके अलावा उनके साथ 10 कारीगर भी काम करते हैं. पैकेजिंग, पीसना, कूटना. हालांकि, यह सब कुछ मेरे देखरेख और मेरी मौजूदगी में ही होता है. ऐसे में सालाना टर्नओवर भी लाखों में है. ये बिजनेस वह 3 साल पहले ही शुरू की थी. क्योंकि, काम शुरू करने का कोई उम्र नहीं होता है. आपकी जो उम्र में है, जो मन है. वह करना शुरू कीजिए. मेहनत और ईमानदारी अगर दो चीज साथ है, तो सफलता निश्चित एक दिन मिलेगी.
.