रात में अचानक बढ़ जाता है शुगर लेवल? एक्सपर्ट ने बताए कारण और कंट्रोल करने के उपाय

Last Updated:

डायबिटीज में पूजा मखीजा के अनुसार, नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन लेने से रात में ब्लड शुगर स्पाइक कम होता है. प्रोटीन युक्त भोजन ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार है.

डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. यदि आप खानपान में परहेज नहीं कर रहे हैं, तो आप ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक देख सकते हैं. कई बार डायबिटीज मरीज इसकी वजह से रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं. इस तरह से अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का क्या कारण है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, चलिए समझते हैं.

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती हैं कि हमारा मेटाबॉलिज्म पूरे दिन खाए गए खाने का असर देखता है, न कि सिर्फ रात के भोजन का. अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, खासकर प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के साथ तो रात में शुगर बढ़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. यह तरीका डायबिटीज, प्री-डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

रात में ब्लड शुगर बढ़ने का कारण 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण होते हैं. शाम और रात के समय शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है. इसके अलावा, लिवर रात में ज्यादा ग्लूकोज बनाता है और छोड़ता है. नींद के दौरान कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन बढ़ने से भी शुगर लेवल पर असर पड़ता है.

पूजा मखीजा के अनुसार, कई नई रिसर्च और स्टडीज में यह बात सामने आई है कि अगर दिन के शुरुआती भोजन, यानी नाश्ते या लंच में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो, तो रात में ग्लूकोज स्पाइक कम होता है. इसे “सेकंड मील इफेक्ट” कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आप पहले भोजन में प्रोटीन लेते हैं, तो बाद के खाने के बाद शरीर इंसुलिन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है.

एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने हाई प्रोटीन नाश्ता किया, उनके डिनर के बाद ब्लड शुगर कम रही. वहीं, जिनका नाश्ता कम प्रोटीन वाला था, उनके लिए डिनर एक जैसा होने के बावजूद शुगर ज्यादा बढ़ी. इससे साफ होता है कि सिर्फ हल्का डिनर करना काफी नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही वजह है कि कई लोगों की नींद बिना कारण टूट जाती है या सुबह खाली पेट शुगर ज्यादा रहती है.

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आसान टिप्स
नाश्ते में रोज 25 से 35 ग्राम प्रोटीन जरूर लें. इसके लिए अंडे, दही, पनीर, दाल, चिकन और स्प्राउट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें. दोपहर के खाने में भी पहले प्रोटीन खाएं और उसके बाद कार्बोहाइड्रेट लें. इससे ब्लड शुगर ज्यादा स्थिर रहती है और अचानक बढ़ने की समस्या कम होती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

रात में अचानक बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानें कारण और कंट्रोल करने का तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *