डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर है चीनी? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP विधायक को समझाया, एक-एक पुर्जा कर देगी खराब

Last Updated:

Jyotiraditya Scindia on Sugar Intake: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे BJP विधायक जगन्नाथ सिंह को मीठा खाने से रोक रहे हैं. दरअसल जगन्नाथ सिंह को डायबिटीज है और यह जानते ही सिंधिया ने उनसे मीठा छोड़ने को कहा और शक्कर को शरीर के लिए जहर बताया. उन्होंने यह भी कहा कि शुगर धीरे-धीरे शरीर के एक-एक ऑर्गन को डैमेज करती है. जिंदगी में जितना कम मीठा खाएंगे, उतना सेहत के लिए ठीक रहेगा.

ख़बरें फटाफट

How Sugar Affect Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को चीनी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, क्योंकि यह शुगर लेवल पर जहर की तरह असर करती है. अक्सर डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को इस तरह की सलाह देते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया BJP विधायक जगन्नाथ सिंह को मीठा छोड़ने की सलाह दे रहे हैं. सिंधिया एक दौरे पर गए थे और वहां खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बीजेपी विधायक ने मीठा खाना शुरू कर दिया. सिंधिया ने उनसे डायबिटीज के बारे में पूछा, तो विधायक ने डायबिटिक होने की बात स्वीकार की. इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायक को डायबिटीज में चीनी के खतरों के बारे में समझाया और उनसे शुगर छोड़ने की अपील की.

सिंधिया ने कहा कि अगर डायबिटीज के मरीजों ने चीनी पर कंट्रोल नहीं किया, तो यह बीमारी शरीर के एक-एक पुर्जे को धीरे-धीरे खराब कर देती है. सिंधिया ने चीनी को डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर बताया और इसके बजाय हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी. अब लोग इस वीडियो को देखकर केंद्रीय मंत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सभी लोगों को कम से कम चीनी खाने की सलाह देते हैं और डायबिटीज के मरीजों को खासतौर से इसे अवॉइड करने की चेतावनी भी देते हैं.

क्या डायबिटीज में वाकई जहर है चीनी?

गुरुग्राम के मारेंगो एशिया हॉस्पिटल के डायबिटीज, ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर डिपार्टमेंट के क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल ने News18 को बताया कि चीनी में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसकी वजह से चीनी खाने से लोगों का ब्लड शुगर लेवल तुरंत बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी बेहद नुकसानदायक होती है, क्योंकि इसका सेवन करने से शुगर लेवल अनकंट्रोल हो सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है. अगर कोई डायबिटीज का मरीज कभी-कभार चीनी खाता है, तो इससे कुछ देर के लिए शुगर लेवल में उछाल आ जाता है. रोज चीनी खाने से लॉन्ग टर्म में गंभीर नुकसान होता है और शरीर के अंग डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीज चीनी को सख्ती से अवॉइड करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डायबिटीज से ऑर्गन्स होते हैं डैमेज

डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि अनकंट्रोल डायबिटीज सबसे पहले आंखों पर असर डालती है, जिससे डायबिटिक रेटिनोपैथी हो सकती है और रोशनी कम हो सकती है. इसके बाद किडनी डैमेज यानी डायबिटिक नेफ्रोपैथी, हार्ट डिजीज और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. शुगर लेवल अनकंट्रोल होने से हमारी नसों को नुकसान पहुंचता है और पैरों में सुन्नपन, जलन और घाव न भरने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, ताकि अन्य ऑर्गन डैमेज न हों.

चीनी के अलावा ये चीजें भी खतरनाक

एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज में सिर्फ चीनी ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजें भी खतरनाक होती हैं. मिठाइयों के अलावा मैदा से बनी चीजें, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और प्रोसेस्ड फूड भी ब्लड शुगर बेहद तेजी से बढ़ाते हैं. कई मरीज यह सोचकर गलती कर बैठते हैं कि वे चीनी नहीं खा रहे, लेकिन उनकी डाइट में शामिल ये चीजें शरीर में जाकर ग्लूकोज में बदल जाती हैं और नुकसान पहुंचाती हैं. डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसे नजरअंदाज किया जा सके. अगर समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं किया गया, तो यह बीमारी शरीर के हर अंग को प्रभावित कर सकती है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर है चीनी? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MLA को समझाया

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *