Last Updated:
जबलपुर में जालसाजी और फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला आया है, जिसने सभी को सन्न कर दिया है. आरोपियों ने साल 2011 में ही मर चुके व्यक्ति को जीवित बताकर उसने नाम से रजिस्ट्री करवा ली. इसके बाद वह यहीं रुके और उन्होंने बैंक में गिरवी रखकर लोन भी ले लिया.
जबलपुर में फर्जीवाड़ा
Jabalpur News: जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने मृत व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री करवाई और बैंक को चपत लाने का पूरा प्लान बनाया. बाद में बैंक से लोन लेकर किस्त नहीं चुकाई, तब मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है. अब इस मामले के सामने आते ही लोगों में चर्चा जरूर शुरू हो गई है.
साल 2011 में हुई हीरा लाल सिंह की मौत
जबलपुर में हीरा लाल सिंह की साल 2011 में मौत हो गई थी. लेकिन जालसाजों ने उनके नाम पर ही जमीन की रजिस्ट्री करवा ली. इसके बाद निजी फाइनेंस कंपनी से लगभग साढ़े 9 लाख का लोन भी ले लिया और पैसा डकार गए.
लोन की नहीं चुकाई किस्त
फिर जालसाजों ने लोन की एक भी किस्त नहीं चुकाई गई. इसके बाद बैंक वाले जब कुर्की करने गए, तो मामले का खुलासा हुआ. 2018 में चंदनसिंह वेन ने फर्जी रजिस्ट्री कराई थी. चंदन सिंह वेन, शारदा सहित आधा दर्जन लोग इस फर्जीवाड़ा में शामिल थे.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मृतक की पत्नी ने ओमती थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
पहले भी सामने आ चुके जमीन हड़पने के मामले
जबलपुर में इससे पहले भी जमीन हड़पने और जालसाजी करने के मामले आए थे. पिछले साल संजीवनी नगर क्षेत्र में नरसिंहपुर गोटेगांव निवासी एक जीवित व्यक्ति को मृत बताकर उसकी बेशकीमती जमीन अपने नाम करा ली गई. इतना ही नहीं, जमीन का नामांतरण कर उसे बेच भी दिया गया. बाद में पुलिस ने कार्रवाई की थी.
.