Success Story: इस एक्ट्रेस ने कबाड़ से बना लिए 3800 करोड़! खड़ी कर दी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड

Last Updated:

Success Story: ‘कबाड़ से करोड़ों रुपये..’ सोचने में आपको भले ही ये अजीब लग रहा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही ब्यूटी ब्रांड के बारे में बताएंगे जो भारत की मशहूर एक्ट्रेस ने शुरू किया. इस ब्रांड ने 3800 करोड़ र…और पढ़ें

इस एक्ट्रेस ने कबाड़ से बनाए 3800 करोड़! दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रांड बनी
Success Story: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बिजनेस के बारे में बताएंगे जो सिर्फ दो साल में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड बना चुका है. यह रकम रिहाना के फेंटी ब्यूटी ब्रांड के 4200 करोड़ रुपये से बस थोड़ा ही पीछे है.

लेकिन इस सफलता का राज उनके प्रोडक्ट्स से ज्यादा उनकी स्मार्ट सोच और अनोखे तरीके में है. असल में हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की. उनके हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly Haircare) की 2023 में 429 मिलियन यूरो यानी करीब 3800 करोड़ रुपये की कमाई की हुई है. प्रियंका ने काइली जेनर और सेलेना गोमेज जैसे बड़े नामों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है.

कबाड़ से बनाया करोड़ों का बिजनेस

एनोमली हेयरकेयर में शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क जैसे कई प्रोडक्ट्स हैं. लेकिन इस ब्रांड की सबसे खास बात है इसकी पैकेजिंग. प्रियंका ने अपने प्रोडक्ट्स की बोतलों को 100 फीसदी कबाड़ से बने प्लास्टिक से बनाया है. यानी जो प्लास्टिक कचरे में फेंका जाता है, उससे ये बोतलें तैयार की गई हैं. आमतौर पर ब्रांड्स अपनी पैकेजिंग को चमकदार और आकर्षक बनाने में लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन प्रियंका ने इसका उल्टा रास्ता चुना. उन्होंने बोतल को साधारण रखा और उस पर साफ-साफ लिखा, “पैकेजिंग पर कम खर्च, प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान.” बोतल के पीछे भी लिखा है, “पतली बोतल, कम प्लास्टिक.”

दुनिया भर में मिली पब्लिसिटी

इस स्ट्रैटजी ने लोगों का दिल जीत लिया. प्रियंका ने न सिर्फ पर्यावरण की मदद की, बल्कि अपने ब्रांड को एक खास पहचान भी दी. लोग इस अनोखी सोच की वजह से एनोमली की तारीफ करते हैं. उनकी यह तरीका काम कर गया और ब्रांड को दुनिया भर में मुफ्त में ढेर सारी पब्लिसिटी मिली. लोग इसकी बोतलों और प्रोडक्ट्स की बातें करने लगे. यही वजह है कि इतने कम समय में एनोमली ने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की.

कब लॉन्च हुआ था ये ब्रांड?

प्रियंका का यह ब्रांड 2022 में भारत में लॉन्च हुआ था और इसे नायका पर बेचा जाता है. उनके प्रोडक्ट्स में नारियल तेल और एलोवेरा जैसे नेचुरल चीजें हैं, जो भारतीय बालों की समस्याओं जैसे रूखापन और फ्रिज को ठीक करने में मदद करते हैं. ये प्रोडक्ट्स वीगन हैं और इनमें हानिकारक केमिकल्स जैसे SLS या मिनरल ऑयल नहीं हैं. प्रियंका ने इसे हर किसी के लिए किफायती और पर्यावरण के लिए अच्छा बनाया है.

यह कहानी सिर्फ प्रियंका की बिजनेस समझ की नहीं, बल्कि ये भी दिखाती है वह ये समझती हैं कि लोग आजकल न सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट्स चाहते हैं, बल्कि पर्यावरण की भी चिंता करते हैं. अगर एनोमली इसी तरह आगे बढ़ता रहा, तो जल्द ही यह रिहाना के ब्रांड को पछाड़कर नंबर वन बन सकता है. प्रियंका ने साबित कर दिया कि सही सोच और मेहनत से कबाड़ भी करोड़ों की कमाई कर सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

इस एक्ट्रेस ने कबाड़ से बनाए 3800 करोड़! दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रांड बनी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *