Success Story: भूखा रहा, पेट भरने के लिए खाई पेड़ की छाल, बना डाला दुनिया का बड़ा कार ब्रांड

Last Updated:

Success Story: दक्षिण कोरिया के गरीब किसान परिवार में जन्मे चुंग जू-युंग ने भूख, गरीबी और संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने छोटे-मोटे कामों से शुरुआत की और साल 1976 में हुंडई मोटर्स की स्थापना की.

पेट भरने के लिए खाई पेड़ की छाल, बना डाला दुनिया का बड़ा कार ब्रांडहुंडई के फाउंडर चुंग जू-युंग अब इस दुनिया में नहीं हैं.

Success Story: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई (Hyundai) का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. आज यह दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल साम्राज्यों में से एक है. इस ब्रांड की कारें करोड़ों लोगों की पसंद बन चुकी हैं. लेकिन इसके पीछे संघर्ष, मेहनत और जिद की ऐसी कहानी छिपी है, जो प्रेरणा देती है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हिम्मत है तो सपने पूरे किए जा सकते हैं.

यह कहानी हुंडई के फाउंडर चुंग जू-युंग (Chung Ju-Yung) की है. यह कहानी उस शख्स की है जिसे खाने तक को नहीं मिलता था. मजबूरी में उन्होंने पेड़ की छाल खाकर पेट भरा. लेकिन इन्हीं हालातों से निकलकर उन्होंने दुनिया का मशहूर कार ब्रांड हुंडई खड़ा किया.

भूख से जूझते हुए शुरू हुआ सफर
कोरिया के एक गरीब किसान परिवार में 25 नवंबर, 1915 को जन्मे चूंग जू-युंग की जिंदगी संघर्षों की किताब जैसी है. कभी भूखे-प्यासे रहकर और छाल खाकर जिंदा रहने वाले चुंग जू-युंग ने अपनी जिंदगी का हर पल संघर्ष में गुजारा. लेकिन उन्होंने ठान लिया कि गरीबी उनकी सोच को छोटा नहीं कर सकती.

Hyundai की नींव
पढ़ाई और मेहनत के बीच चुंग जू-युंग ने छोटे-मोटे काम किए, ताकि परिवार की मदद कर सकें. लेकिन उनका सपना हमेशा बड़ा था. 1947 में उन्होंने एक छोटी बिल्डिंग कंपनी की शुरुआत की. शुरुआती संघर्षों और संसाधनों की कमी के बावजूद, चुंग जू-युंग ने हार नहीं मानी. उन्होंने आधुनिक तकनीक सीखने के लिए जापान और अमेरिका की यात्रा की और अपनी कंपनी को नए मुकाम पर ले जाने की योजना बनाई. 1967 में उन्होंने हुंडई निर्माण इंडस्ट्री की नींव रखी और 1976 में हुंडई मोटर्स की स्थापना की. धीरे-धीरे, यह कंपनी दक्षिण कोरिया की सीमाओं को पार कर दुनिया की प्रमुख कार कंपनियों में शामिल हो गई.

चुंग जू-युंग ने साबित किया कि मेहनत, साहस और दूरदर्शिता के साथ कोई भी व्यक्ति असंभव को संभव बना सकता है. उनका निधन 2001 में हुआ, लेकिन उनका जीवन और उनकी कंपनी आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा देने वाली है.

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

पेट भरने के लिए खाई पेड़ की छाल, बना डाला दुनिया का बड़ा कार ब्रांड

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *