Success Story: बिजनेस, क्रिकेट और ग्लैमर का संगम, पंजाब किंग्स ओनर करन पॉल की दिलचस्प कहानी

Last Updated:

Success Story: क्रिकेट का रोमांच, बिजनेस की समझ और ग्लैमर की चमक इन तीनों का संगम हैं करन पॉल. एपीजे सुरेंद्र ग्रुप के चेयरमैन करण पॉल करन पॉल भले ही ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहते, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑपरेशन में उनकी अहम भूमिका है.

करन पॉल अपनी पत्नी इंद्राणी दासगुप्ता के साथ (फोटो- bollywoodshaadis)

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का सीजन पंजाब किंग्स के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. टीम दूसरी बार आईपीएल में उपविजेता बनी. टीम की इस सफलता के पीछे जहां खिलाड़ियों की मेहनत रही, वहीं टीम के मालिकों की भूमिका भी अहम है. पंजाब किंग्स के 4 प्रमुख को-ओनर हैं- प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करन पॉल. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित बर्मन सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं, जबकि करन पॉल का हिस्सा सबसे छोटा है.

फिर भी, करन पॉल का टीम की ग्रोथ में बड़ा योगदान रहा है. वे एपीजे सुरेंद्र ग्रुप (Apeejay Surrendra Group) के चेयरमैन हैं. यह 100 साल पुराना बिजनेस ग्रुप है जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, शिपिंग और टी इंडस्ट्री में काम करता है. महज 30 साल की उम्र में करन ने दो घाटे वाले बिजनेस को सफलतापूर्वक फिर से खड़ा कर मुनाफे में बदल दिया था. आज इस ग्रुप का कारोबार 6,000 करोड़ रुपये का है.

मिल चुका है इटली का सम्मान

करन की गिनती देश के समझदार और रणनीतिक बिजनेस लीडर्स में होती है. वह कई इंडस्ट्री बॉडी जैसे FICCI, CII और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की कमेटियों में भी रहे हैं. साल 2006 में उन्हें इटली का सम्मान Order of the Star of Italian Solidarity दिया गया था.

साल 2008 में किया था पंजाब किंग्स में निवेश
करन ने साल 2008 में अपने क्रिकेट प्रेम के चलते पंजाब किंग्स में निवेश किया था और तभी से वे टीम से जुड़े हैं. उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प है. करन की शादी 2014 में सुपरमॉडल इंद्राणी दासगुप्ता से हुई थी. उसी साल जब पंजाब किंग्स पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी. इंद्राणी को ‘सुपरमॉडल ऑफ द डिकेड’ कहा गया है और उन्होंने लक्मे, एलन सॉली, मोंटे कार्लो और रिबॉक जैसे ब्रांड्स के लिए काम किया है.

सुर्खियों से दूर रहते हैं करन पॉल
आज करन और इंद्राणी अपने दो बच्चों कबीर आनंद पॉल और उमा किस्मत पॉल के साथ बेहद निजी और सादगीभरी जिंदगी जीते हैं. भले ही वे ग्लैमर और क्रिकेट दोनों दुनिया से जुड़े हों, लेकिन सुर्खियों से दूर रहना उनकी खास पहचान है.

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

बिजनेस, क्रिकेट और ग्लैमर का संगम, पंजाब किंग्स ओनर करन पॉल की दिलचस्प कहानी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *