.
यह सुसाइड नोट लिखकर मैहर जिले के अमरपाटन में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।
अमरपाटन थाना पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान स्वयम चौधरी के रूप में हुई। वह अमरपाटन निवासी ओम प्रकाश चौधरी का बेटा था। स्वयम अमरपाटन-सतना रोड स्थित राजा मैरिज गार्डन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह सामने आया है कि स्वयम ने आत्महत्या से पहले गूगल पर कई बार “आत्महत्या कैसे की जाए” (how to commit suicide) सर्च किया था।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पिता की सतना रोड पर ही कम्प्यूटर की दुकान है।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
.