रीवा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया छात्र: फोर व्हीलर टक्कर के बाद फरार, घर से घूमने निकला था – Rewa News

रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। घर से घूमने निकले 19 वर्षीय युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे की

.

जानकारी के मुताबिक युवक को टक्कर मारने के बाद फोर व्हीलर लेकर ड्राइवर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान सतीश कौल (उम्र 19 वर्ष), निवासी शाहपुर मऊगंज के रूप में हुई है। सतीश वर्तमान में रामनई स्थित अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रोज की तरह वह घर से घूमने निकला था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

.
फोर व्हीलर टक्कर के बाद फरार
सड़क पर चल रहे युवक अज्ञात वाहन ने रौंदा: रीवा में घर से घूमने निकले 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *