Last Updated:
मलेशिया में सोमवार को जोरदार झटके महसूस किए गए. अमेरिका के सीस्मोलॉजिस्ट के अनुसार, सोमवार यानी कि 23 फरवरी को सुबह मलेशिया के सबा राज्य के पास बोर्नियो आइलैंड भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप की तिव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.1 मैग्नीट्यूड मापी गई थी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का सेंटर कोस्टल स्टेट कैपिटल कोटा किनाबालु से 100 किलोमीटर (62 मील) से दूर था. इसकी गहराई 619.8 किलोमीटर थी, जिसकी वजह से तिव्रता ज्यादा होने के बावजूद जान-माल की कम क्षति होने की संभावना है. बता दें कि भूकंप सुबह 12.57 बजे (भारतीय समयानुसार 10 बजकर 27 मिनट) पर आया.
यूएसजीएस ने बताया कि जान-माल के नुकसान की संभावना कम बताई, और U.S. सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने अलर्ट जारी नहीं किया, यह कहते हुए कि भूकंप की गहराई का मतलब है कि सुनामी आने की उम्मीद नहीं है. मलेशियाई मौसम विभाग ने कहा कि वह हालात पर करीब से नज़र रखेगा और भूकंप की मैग्नीट्यूड 6.8 बताई. इसमें कहा गया कि सबा के पश्चिमी तट और सरवाक राज्य के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
.