बालाघाट में सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी, लोग परेशान: मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश; कलेक्टर बोले- सार्वजनिक जगहों पर सफाई का ध्यान रखें – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी नागरिकों और वाहनों के लिए खतरा बन गए हैं। मवेशी मालिक अपने पशुओं को सुरक्षित बाड़े में रखने के बजाय सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

.

इन शिकायतों के बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया है कि नगरीय क्षेत्र में घूम रहे सभी आवारा मवेशियों को तुरंत हटाया जाए और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

साेमवार को हुई बैठक में जिले के सभी नगरीय निकायों को भी आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़कों और सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

शिक्षा और सामाजिक योजनाओं की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने और पालन न करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि शीघ्र दिलाने और आधार प्रमाणित ओटीआर का काम पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।

इसके साथ ही कलेक्टर ने जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए किसानों का पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश उपसंचालक कृषि को दिया। उन्होंने जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खाद से तैयार कृषि उत्पादों के लिए काउंटर खोलने और रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद भंडारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को केले, करेला और अन्य फलों, सब्जियों व फूलों की खेती के लिए क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

संतोषजनक समाधान की अपील

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को संवेदनशीलता से निपटाने और शिकायतकर्ता के संतोषजनक समाधान पर ध्यान देने की हिदायत भी दी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *