सब्जी मंडी में आवारा मवेशियों से होती परेशानी – Sheopur News

श्योपुर | शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से देर शाम तक मंडी क्षेत्र में गाय-बैल बेधड़क घूमते रहते हैं। इससे खरीददारों, सब्जी विक्रेताओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ वाले समय में आवारा मवेशी अचानक दौड़ लगाने लगते हैं। इससे कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। आए दिन मवेशी उनकी दुकान पर रखी सब्जियों को नुकसान पहुंचा देते हैं। कई बार उन्हें खदेड़ना पड़ता है, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है। नगरपालिका को बार-बार शिकायतें देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। – रानी भदौरिया, निवासी श्योपुर .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *