बाजार से करी पत्ता खरीदना बंद करें! घर पर ही झटपट तैयार होगा पौधा इन 5 ट्रिक्स से

Last Updated:

Curry Leaves Plant Care in Hindi: कृषि विशेषज्ञ मनोहर सिंह देवके ने बताया कि करी पत्ते का पौधा घर पर आसानी से घना और हरा-भरा किया जा सकता है. बरसात में छाछ, मिट्टी-गोबर का मिश्रण, धूप और ऑर्गेनिक खाद से पौधा ते…और पढ़ें

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: करी पत्ते का एक ऐसा पौधा होता है कि जो कई आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसके पत्ते सबसे पावरफुल होते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर भी इन पत्तों को खाने की सलाह देते हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट कृषि अधिकारी के अनुसार इसके पौधे को कैसे आप आपके घर पर ही तैयार करें और अगर वह बढ़ नहीं रहे है तो इन चीजों के इस्तेमाल से पौधा बढ़ने लगेगा .

कृषि एक्सपर्ट अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने बताया कि जिसमें सबसे पहले आपको बरसात के दिनों में कड़ी पत्ते के पौधे के आसपास छाछ डालना है तो वही कड़ी पत्ते के पौधे के पास आधी मिट्टी और आधा गोबर मिलाकर डालें तो वही पौधे के पास अधिक पानी जमने न दे उसको धूप वाली जगह पर रखें ऑर्गेनिक खाद डालें क्योंकि इसको खाने में इस्तेमाल किया जाता है यदि आप इन पांच बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके घर करी पत्ते का पौधा घना होगा और आपको बाहर लेने नहीं जाना पड़ेगा.

सब्जी और आयुर्वेदिक दवाईयों में होता है इस्तेमाल
एक्सपर्ट बताते हैं की कड़ी पत्ते का उपयोग सब्जी कड़ी और दवाईयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी में यह स्वाद बढ़ाने का काम करता है तो  दवाईयों से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. इसलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर इससे ही दवाई बनाते हैं और इसके पत्ते खाने की सलाह भी देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाजार से करी पत्ता खरीदना बंद करें! घर पर ही झटपट तैयार होगा पौधा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *