दतिया में साइबर कैफे, मेडिकल स्टोर पर पत्थरबाजी: लेनदेन विवाद में बदमाशों ने कंप्यूटर-प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन तोड़ी, 4 लोगों पर केस – datia News

दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड बाईपास पर मंगलवार देर शाम 5 बाइक सवार बदमाशों ने ऑनलाइन दुकान और मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ की। लेनदेन के विवाद से भड़के आरोपी पहले दुकान संचालक से भिड़े, फिर देखते ही देखते दुकान में रखी वस्तुएं, मशीनें और काउंट

.

मां वैष्णों ऑनलाइन के संचालक अंशुल पिता तुलसीराम पाल, रतन रॉयल इन होटल के सामने अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी ओरीना हाल दम्मू का बाग निवासी अखिलेश पाल, आशीष पाल, रोहित पाल, अजय यादव और उनके दो साथी बाइक से पहुंचे। आते ही आरोपियों ने अंशुल से लेनदेन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन तोड़ दी

कुछ ही मिनटों में पूरा मामला झगड़े में बदल गया और आरोपियों ने दुकान के अंदर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन सहित दुकान की अन्य मशीनें तोड़ दीं और काउंटर में रखे रुपए भी निकाल लिए। जब अंशुल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा।

इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। दुकान से निकलकर उन्होंने सड़क पर खड़े होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे ऑनलाइन दुकान के साथ पास के मेडिकल स्टोर का सामान भी चकनाचूर हो गया। मेडिकल संचालक को भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इन 4 आरोपियों ंके खिलाफ केस

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अंशुल की शिकायत पर पुलिस ने अखिलेश, आशीष, रोहित, अजय सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट और दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *