Last Updated:
Health Tips: डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने बताया कि गलत खानपान और कम पानी पीने से किडनी में पथरी बनती है, जिससे किडनी खराब हो सकती है. वहीं पथरी के मरीज टमाटर, पालक, दूध समेत कैल्श्यिम युक्त भोजन भूलकर भी न खाएं. वरना इससे किडनी फेल होने खतरा बढ़ जाता है.
अक्सर देखा जाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बनती है. खानपान लोगों की जीवन में कई समस्याएं बढ़ा देता है. अक्सर लोग बीमारियों से ग्रसित रहते हैं और यह नहीं जान पाते कि बीमारियों में किस प्रकार का खानपान करना चाहिए. इसका ध्यान न देना उनकी बीमारी को काफी बड़ा रूप दे देता है. उनको काफी परेशानी में डाल देता है. ऐसे ही यदि आपके गुर्दे में पथरी है तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. कहीं ऐसा न हो कि आपकी समस्या बढ़ जाए.
लोकल 18 से बात करते हुए प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गोल्ड मेडलिस्ट चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया बताते हैं कि गुर्दे में पथरी लोगों की समस्या बनती जा रही है. जिसका मुख्य वजह है सही खानपान न रखना. पानी का सेवन कम करना. जिसका मुख्य कारण है डिहाइड्रेशन. यदि पानी का सेवन ज्यादा करते रहेंगे तो पथरी की समस्या नहीं होगी. पानी कम पीने से कैल्शियम पेशिक्रेट हो जाता है. जिसकी वजह से किडनी में स्टोन बनता है और यह स्टोन धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है, जिससे किडनी भी खराब हो जाती है.
टमाटर, पालक का न करें सेवन
यदि पथरी से परेशान हो गए हैं तो अपने खाने में टमाटर पालक ना खाएं. क्योंकि यह खाना आपको बड़ी समस्या में डाल सकता है. इसके ज्यादा सेवन करने से पथरी पर असर पड़ता है और वह धीरे-धीरे स्टोन का आकर बढ़ता है. साथ ही साथ पनीर दूध का सेवन कम करें .इससे भी पथरी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी समस्या में डाल सकती है. स्टोन के ज्यादा बढ़ जाने से दोनों किडनी खराब हो जाती है, जिससे आप डायलिसिस के सहारे आ सकते हैं.
बाहर के खाने को करें अवॉइड
डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया बताते हैं कि उनके यहां 20 से 25 ऐसे मरीज हैं. जिनकी पथरी के वजह से ही किडनी खराब हो गई है. जो डायलिसिस पर चल रहे हैं. यह छोटी लापरवाही आपको बड़ी समस्या में डाल सकती है. ऐसे में यदि पथरी से परेशान हैं तो अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें. ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहें. यदि इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो बाहर के खान को अवॉइड करें और बिना कैल्सियम वाले भोजन का प्रयोग करें.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें