ग्वालियर के मुरार आर्मी कैंट में फौजी क्वार्टर में चोरी: पत्नी को स्कूटी सिखाने गया था जवान, लौटा तो चोरी हो गए थे गहने-मोबाइल – Gwalior News


ग्वालियर के मुरार स्थित आर्मी कैंट क्षेत्र में सेना के जवान के क्वार्टर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना 11 फरवरी की शाम 4:20 बजे से 6 बजे के बीच हुई। जवान अपनी पत्नी को स्कूटी चलाना सिखाने बाहर गया था। लौटने पर क्वार्टर का ताला टूटा मिला और अंदर से जेवर व अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 131/15 कैंट क्वार्टर में हुई वारदात मुरार आर्मी कैंट इलाके के 131/15 कैंट क्वार्टर में रहने वाले 32 वर्षीय नरेश बिचकुंडा सेना में जवान हैं। वह मूल रूप से पेंटाकलाना, तहसील बोदन, जिला निजामाबाद, तेलंगाना के निवासी हैं। उन्होंने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नरेश बिचकुंडा ने बताया कि 11 फरवरी को शाम 4:20 बजे वह अपनी पत्नी को स्कूटी चलाना सिखाने एमएच हॉस्पिटल रोड पर गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 6 बजे लौटने पर क्वार्टर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर बैडरूम और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। हैंडबैग से जेवर, मोबाइल और कार्ड चोरी चोर अलमारी में रखे हैंडबैग से सोने का हार, सोने की अंगूठी, सोने के झुमके, मोबाइल फोन और कैंटीन का लिकर कार्ड चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई गई है। आर्मी कैंट क्षेत्र में क्वार्टर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, लेकिन एंट्री गेट पर कैमरे लगे हैं। पुलिस इन कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। अधिकारियों से अनुमति लेकर दर्ज कराई शिकायत जवान ने पहले अपने स्तर पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद अधिकारियों से अनुमति लेकर मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *