शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला: सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,600 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 30 सितंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 80,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंक चढ़ा है, ये 24,750 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर्स में तेजी और 7 शेयर्स में गिरावट है।

NSE के PSU बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा मेटल, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, फार्मा, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी है। वहीं रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया और FMCG सेक्टर में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.045% गिरकर 45,023 पर और कोरिया का कोस्पी 0.14% चढ़कर 3,436 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.027% गिरकर 26,615.76 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42% चढ़कर 3,878 पर कारोबार कर रहा है।
  • 29 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.15% चढ़कर 46,316 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.48% और S&P 500 में 0.26% की तेजी रही थी।

29 सितंबर को FII ने 2,805 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 29 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,805.34 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,690.06 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹32,823 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹59,181 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

कुसुमगार ने IPO के लिए DRHP फाइल किया

इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली मुंबई की कंपनी कुसुमगार लिमिटेड ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट (DRHP) फाइल किया है। इस IPO के जरिए कंपनी 650 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

सोमवार को सेंसेक्स 62 अंक गिरा था

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 62 अंक गिरकर 80,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 20 अंक की गिरावट रही, ये 24,634 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर्स में तेजी और 14 शेयर्स में गिरावट रही थी।

NSE के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 1% की गिरावट देखने को मिली। ऑटो, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं सरकारी बैंक सेक्टर करीब 2%, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *