शेयर बाजार की निकली हवा; सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार 27 जनवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 100.91 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,436.79 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 14.70 अंक या 0.06 फीसदी उछलकर 25,063.35 के लेवल पर ओपन हुआ था. हालांकि मार्केट खुलते ही निफ्टी भी लाल निशान पर फिसल गई. 

सुबह करीब 9:25 बजे तक, सेंसेक्स 401 अंक की गिरावट के साथ 81,135 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 104 अंक फिसलकर 24,944 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट

बीएसई के टॉप लूजर

महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एटरनल, मारुति और रिलायंस

शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?

शुक्रवार 23 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,537.70 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 241.25 अंक या 0.95 प्रतिशत फिसलकर 25,048.65 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और टाइटन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, एटरनल, इंडिगो, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड रहे थे.

निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कमजोर बाजार में भी बन सकता है कमाई का मौका! ब्रोकरेज फर्म इन शेयरों पर बुलिश, 46% तक रिटर्न की उम्मीद

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *