गोल्ड-सिल्वर मार्केट में हलचल, इजराइल-ईरान तनाव से सोना सस्ता, चांदी भी धड़ाम,1 हफ्ते में

Gold-Silver Price 29 March: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब गिरावट देखने को मिल रहा है. इसी बीच पिछले एक हफ्ते में सोने-चांदी के बाजार में जहां सोना ₹5 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी ₹10 हजार रुपए से ज्यादा नीचे गिरा है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज रविवार (29 मार्च) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 147,190 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 228,190 रुपए/1 किलो

वहीं, रतलाम में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यहां गोल्ड का रेट 1,48,500 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि जेवराती सोना 1,36,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये दर्ज की गई है, जिससे सराफा बाजार में हलचल बनी हुई है.

इजराइल-ईरान युद्ध से टूटा सोना, एक हफ्ते में इतने गिरे भाव
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर जारी है. जिसके पीछे इजराइल और ईरान के बीच युद्ध को बड़ी वजह माना जा रहा है, जिसके चलते पूरा मार्केट बदल गया है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 147,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 228,370 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *