आंखों से आ रहा है चिपचिपा पानी तो हो जाएं सावधान, कहीं लापरवाही पड़ न जाए भारी.. जानिए बचाव

Last Updated:

Eye Care Tips: आगरा के वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक ईशान यादव ने बताया कि यदि आँखों से चिपचिपा पानी आ रहा है, तो इसके कई कारण होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मरीज को नज़दीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए. डॉ. ने बताया कि कई बार पानी के साथ आँखों का लाल होना, खुजली होना या जलन होती है, तो ऐसी स्थिति में आँखों पर असर पड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने आँखों से पानी आने के कई कारण बताए हैं. आँखों से पानी आना वैसे तो आम लक्षण है, लेकिन कई बार यह घातक भी होता है. आँखों से पानी आने की वजह को समझना जरूरी है. चिकित्सक ने बताया कि यदि लगातार पानी आ रहा है और वह थोड़ा चिपचिपा सा है, तो नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई बार आँखों में इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण भी पानी आता है.

डॉक्टर ने कहा कि कई बार लोग मेडिकल स्टोर से कुछ ड्राप या दवा ले आते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं करना है. आंख बेहद नाजुक होती है, थोड़ी सी लापरवाही आँखों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है.

चिपचिपा पानी आए तो तत्काल दिखाए

आगरा के वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक ईशान यादव ने बताया कि यदि आँखों से चिपचिपा पानी आ रहा है, तो इसके कई कारण होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मरीज को नज़दीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए. डॉ. ने बताया कि कई बार पानी के साथ आँखों का लाल होना, खुजली होना या जलन होती है, तो ऐसी स्थिति में आँखों पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि मरीजों को बिलकुल लापरवाही नहीं करनी है, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी है.

बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से ना लें दवा

आगरा के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ईशान यादव ने कहा कि आँखों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर मेडिकल स्टोर से दवा या आई ड्राप नहीं लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर को दिखाए और बिना जाँच के दवा का असर उल्टा हो सकता है.

डॉ. यादव ने कहा कि हो सकता है मेडिकल स्टोर से लाई हुई दवा से उस वक़्त आराम मिल भी जाये, लेकिन जो समस्या आंख में बनी हुई है वह अंदर ही अंदर धीरे धीरे घाव में बदल सकती है जो बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है. उन्होंने कहा कि आंख और उसके आस पास का हिस्सा शरीर का सबसे नाजुक पार्ट होता है ऐसे में वहाँ की बीमारी को लेकर लापरवाही करना बहुत जोखिम भरा हो सकता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homelifestyle

आंखों से आ रहा है चिपचिपा पानी तो हो जाएं सावधान, कहीं लापरवाही पड़ न जाए भारी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *