इंदौर में पेस्टिसाइड कारोबारी के ठिकानों पर छापा: स्टेट जीएसटी ने संजना पार्क निवास सहित कंपनियों के ऑफिस में घंटों की छानबीन; बड़ी टैक्स चोरी की आशंका – Indore News

इंदौर में स्टेट जीएसटी विभाग ने मंगलवार दोपहर बाद पेस्टिसाइड कारोबारी संजय अग्रवाल के निवास, कंपनियों के ऑफिस सहित अन्य ठिाकनों पर छापा मारा और घंटों तक छानबीन की। आशंका है कि इन कंपनियों द्वारा लाखों की जीएसटी चोरी की गई है। इसमें बड़ा खुलासा होने की

.

दोपहर को स्टेट जीएसटी की अलग-अलग टीमों ने अग्रवाल के संजना पार्क निवास सहित पांच कंपनियों में एक साथ छापा मारकर कार्यवाही शुरू की। जिन कंपनियों में छापा मारा गया उनमें नर्मदा ट्रेडर्स, ग्रो रिच एग्रोटेक, सुशील कॉर्पोरेशन आदि हैं। विभाग की एक बड़ी टीम ने बिचौली मर्दाना स्थित अग्रवाल के निवास पर गहन छानबीन की।

छापे की कार्रवाई शुरू होते ही टीम ने सबसे पहले बंगले में सभी की आवाजाही बंद की और वहां मौजूद परिवार के लोगों के मोबाइल एक स्थान पर रखवा लिए। इस दौरान दस्तावेजों, डाटा आदि को लेकर पूछताछ और जानकारी जुटाने के साथ उन्हें जांच में लिया।

विभाग की अलग-अलग टीमों ने मुख्य कंपनी के अलावा एसोसिएट कंपनियों और इनके कर्ताधर्ताओं के बैंक खातों, लेन-देन आदि की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही कंपनियां कितने प्रकार के पेस्टिसाइड और इससे जुड़े प्रॉडक्ट्स तैयार करती है, इनसे संबंधी दस्तावेज हासिल किए। इन उत्पादों का प्रॉडक्शन इंदौर सहित अन्य स्थानों पर कहां-कहां होता है, उसका पता किया। अनुमान है कि बीते समय में कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर शासन को चूना लगाया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *