5 लाख का लोन लेकर घर से शुरू किया काम, हेल्पर से बन गए बिजनेसमैन, आज लाखों की रकम मामूली बात!

Last Updated:

Cake Business Success Story: बुरहानपुर के सूरज भोई ने लॉकडाउन में काम छूटने के बाद 5 लाख रुपये का लोन लेकर केक और बेकरी का बिजनेस शुरू किया. घर के किचन से शुरू हुआ यह काम आज उन्हें सालाना 4 से 5 लाख रुपये की कमाई दे रहा है. आईटीआई करने के बाद नौकरी न मिलने पर उन्होंने खुद का रोजगार खड़ा किया. माता-पिता के सहयोग और मेहनत से वे “बालाजी बेकरी” के नाम से सफल व्यवसाय चला रहे हैं. जानिए संघर्ष से सफलता तक की पूरी कहानी.

Cake Business from Home Success Story: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के महाजनापेठ क्षेत्र में रहने वाले सूरज भोई की कहानी संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है. लॉकडाउन के दौरान जब उनका काम छूट गया, तो हालात मुश्किल हो गए. लेकिन सूरज ने हार नहीं मानी. उन्होंने 5 लाख रुपये का लोन लिया और अपने घर के किचन से ही केक और बेकरी का काम शुरू कर दिया. आज यही छोटा सा स्टार्टअप उनकी सालाना 4 से 5 लाख रुपये की कमाई का जरिया बन चुका है.

हेल्पर से बने बिजनेसमैन
सूरज बताते हैं कि उनके पिता दूसरे के यहां बेकरी में काम करते थे और वे भी वहां हेल्पर के तौर पर जाया करते थे. आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली. ऐसे में मजबूरी में काम करते रहे. लॉकडाउन ने जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना दिया. काम छूटा तो उन्होंने लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया.

घर के किचन से हुई शुरुआत
शुरुआत आसान नहीं थी. घर के किचन से केक बनाना, ऑर्डर जुटाना और ग्राहकों का भरोसा जीतना सब कुछ चुनौती भरा था. लेकिन लगातार मेहनत और अच्छी क्वालिटी के कारण धीरे-धीरे ऑर्डर बढ़ने लगे. आज सूरज “बालाजी बेकरी” के नाम से अपना काम चला रहे हैं और ₹200 से लेकर ₹2000 तक के केक तैयार करते हैं.

माता-पिता का मिला पूरा साथ
सूरज कहते हैं कि इस सफर में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है. समय-समय पर वे हर तरह से मदद करते हैं. सुबह से देर रात तक ऑर्डर पूरे करने में पूरा परिवार साथ खड़ा रहता है.अच्छी क्वालिटी और समय पर डिलीवरी की वजह से अब उनके पास नियमित ग्राहक हैं.

संघर्ष से सफलता तक
लॉकडाउन में छूटा रोजगार आज उनके लिए नई शुरुआत बन गया. 5 लाख के लोन से शुरू हुआ यह छोटा सा बिजनेस अब उन्हें सालाना 4 से 5 लाख रुपये की आमदनी दे रहा है. सूरज की कहानी बताती है कि अगर हिम्मत और जुनून हो, तो मुश्किल हालात भी सफलता की सीढ़ी बन सकते हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *