घर की छत से शुरू करें ड्रैगन फ्रूट की खेती, बिना खेत और मेहनत के बनाएं कमाई का जरिया, पाएं ₹100 प्रति फल

Last Updated:

Dragon Fruit Gardening Tips: ड्रैगन फ्रूट अब सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रहा. शौक और कमाई दोनों के लिए इसे घर की छत या गमले में भी उगाया जा सकता है,चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से..

सागर. गार्डन का शौक रखने वाले या घर बैठे कोई अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है, तो वह अपने छत पर या छोटी सी भी जगह में ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगा सकता है. छोटे-छोटे से गमले में इसके पौधे हो जाते हैं., एक बार लगाने पर अगर उनकी अच्छे से देख-देख होती रहे, तो 20 साल तक चलते हैं. सागर में ड्रैगन फ्रूट के पौधों पर काम करने वाले शैलेंद्र जैन भी अपने गमले में इसको लगाए हुए हैं और दूसरे साल में ही पौधे फलों से लदे हुए हैं. यह 14 वैरायटी के ड्रैगन फ्रूट लगाए हुए है, इन्हीं से जानेंगे कि कैसे गमले में ड्रैगन फ्रूट को उगा सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट लगाने के लिए सबसे पहले आपके लिए गमला चाहिए. इसके साथ में मिट्टी, थोड़ा सा कोकोपिट व्हाट ड्रैगन फ्रूट की कटिंग की जरूरत पड़ेगी, तो कटिंग लगाने के लिए गमले में मिट्टी और कोकोपीट को भर दें, फिर इसमें ड्रैगन फ्रूट की कटिंग लगा दें. कटिंग लगाने के बाद उसमें पानी डालें और करीब 15 दिन के लिए उसके लिए छोड़ दें, जब मिट्टी आपको लगे की पूरी तरह से सूख गई है, तब पानी दें इसमें बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है. 15 दिन में ही इसमें ग्रोथ दिखाई देने लगती है. अगर आपने छोटे गमले में लगाया है, तो इसको एक ऐसे गमले में ट्रांसफर करें, जिसमें कम से कम 10 किलो मिट्टी भर सकें और फिर गमले में लोहे की रोड या लकड़ी लगा दें, जिसके सहारे ड्रैगन फ्रूट का पौधा ऊपर की तरफ बढ़ सके और उसकी जो शाखाएं निकलेगी वह भी निकल सके.

इसके बाद हफ्ता या 10 दिन में एक बार ही पानी देना है. ऑर्गेनिक खाद दे रहे हैं, तो जब पौधे को जरूरत हो तब ही दें, साल में एक बार हल्की फुल्की रासायनिक खाद् का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.सागर में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले शैलेंद्र जैन बताते हैं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से ड्रैगन फ्रूट की कटिंग मंगवाई थी. 1 साल में ही उनके पौधे फल देने लगे हैं, जून से लेकर अक्टूबर तक इसमें पांच बार फूल और पांच बार फल आते हैं. दूसरे साल में ही हमारे पौधे 50 फल तक देने लगे हैं. हर साल इनकी संख्या बढ़ती ही जाती है. अगर कोई किसान या गार्डन का शौकीन अपने छत पर इसके 10-20 पौधे ही लगा ले, तो एक दो साल में ही वह ड्रैगन फ्रूट से अच्छी कमाई शुरू कर सकता है, क्योंकि बाजार में इनकी कीमत ₹100 से ज्यादा एक फल की मिलती है. यह बेहद दे पौष्टिक और ताकतवर फल है.

शैलेंद्र जैन आगे बताते हैं कि ड्रैगन में गार्डन का शौक भी पूरा हो जाता है और ना तो मेहनत लगती है और ना ही ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है. इसमें जो फूल आता है, वह केवल एक रात में ही खिलता है. इस दौरान पॉल्यूशन करना पड़ता है इसके बाद यह फल बनने लगता है.अगर कोई व्यक्ति या किस ड्रैगन फ्रूट से संबंधित कोई भी जानकारी लेना चाहता है, तो वह शैलेंद्र जैन के इस नंबर पर संपर्क +919827094604 निशुल्क जानकारी ले सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर की छत से शुरू करें ड्रैगन फ्रूट की खेती, बिना मेहनत के बनाएं कमाई का जरिया

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *