Last Updated:
Indore Best Markets for Business Start: इंदौर में भंवर कुंआ, पलासिया, विजय नगर, छावनी, सियागंज और सिंधी कॉलोनी बिजनेस के लिए सबसे उपयुक्त हॉटस्पॉट हैं, जहां हर वर्ग के ग्राहक मिलते हैं.
इंदौर केवल पोहा, जलेबी और स्वच्छता वाला ही शहर नहीं है. यह मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी है. यहां मौके और संभावनाएं भी बहुत हैं. समय के साथ यहां कभी विस्तार हो रहा है और लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आप इंदौर में कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर है, लेकिन बिजनेस के लिए जगह का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है. जानते हैं ऐसी कौन सी जगह हैं जो सबसे उपयुक्त हैं.

हम यहां उन इलाकों का जिक्र कर रहे हैं, जहां स्टूडेंट्स, महिलाएं, परिवार और लग्जरी लाइफ़स्टाइल वाले सब शॉपिंग के लिए आते हैं. वो 5 हॉटस्पॉट हैं, जहां पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रहती है. यहां आपको मार्केटिंग और एडवर्टाइजमेंट भी ज्यादा खर्च नहीं करना होगा. बस आपके प्रोडक्ट में दम और क्वालिटी होना चाहिए, फिर लोग अपने आप खिंचे चले आएंगे.

इंदौर में भंवर कुंआ एक ऐसा इलाका है, जो मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब है. यहां लाखों विद्यार्थी रहते हैं, लाइब्रेरी से लेकर फ़ास्ट फ़ूड, कैफ़े, स्टेशनरी, ज़ेरॉक्स सेंटर तक हरि बिज़नेस यहां पर हिट है. खास बात ये कि यहां 24 घंटे की लाइवली माहौल बना रहता है. भंवरकुआं चौराहा से लेकर विष्णुपुरी और भोलाराम उस्ताद मार्ग तक कोई भी बिजनेस किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पलासिया इंदौर के पॉश इलाकों में से है, जहां लोग शाम को घूमने और शॉपिंग करने निकलते हैं. यहां लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, गिफ्ट गैलरी, बेकरी, और ट्रेंडी कपड़ों के शोरूम बहुत चलते हैं. यहां का क्राउड बहुत डीसेंट और सोफिस्टिकेटेड है. 56 दुकान भी यहां से नजदीक ही है, पास होने के कारण यहां भीड़ लगी रहती है. साथ ही यह इंदौर के केंद्र में स्थित है, जिससे यहां से काफी लोग गुजरते हैं. अगर आप फूड या स्नेक्स से जुड़ा कुछ करना चाहते हैं तो 56 दुकान पर भी कुछ कर सकते हैं.

अगर आपका टार्गेट कस्टमर थोड़ा प्रीमियम या वर्किंग बेचलर्स हैं तो विजय नगर और इसके आसपास के इलाके जैसे स्कीम नंबर 54 और 78 कापी रिहायशी और कमर्शियल इलाके हैं. विजय नगर में C21 और मंगल सिटी मॉल्स और कई बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हैं. यहां पर आप बढ़िया रेस्टोरेंट, बुटीक, जिम, स्पा या कोई लग्जरी शोरूम खोल सकते हैं. यहां अधिकतर सर्विस क्लास के लोग रहते हैं. साथ ही यहां लोग खरीदी के शौक से या फिर एंजॉय करने आते हैं. ऐसे में यहां आपको लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जहां आपको अच्छा दाम देने वाले ग्राहक मिलेंगे.

छावनी और सियागंज इंदौर के पुराने थोक सामान के बाजार हैं. यहां मसाले, अनाज और सूखे मेवे इत्यादि का काम होता है. अगर आप थोक का काम शुरू करना चाहते हैं तो यह सबसे उपयुक्त जगह है. छावनी और सियागंज से ही आसपास के सभी शहरों के लोग आकर सामान ले जाते हैं. इसके अलावा सिंधी कॉलोनी भी सामान्य खरीदी के लिए मध्यम वर्ग का एक बड़ा बाज़ार है.
.