धमाके के साथ जली खड़ी बाइक, चंद मिनटों में खाक: बैतूल के कालापाठा में घटना; फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले पूरी तरह जली – Betul News


बैतूल के कालापाठा इलाके में शुक्रवार को एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। यामाहा शोरूम के सामने हुई इस घटना में बाइक देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक आदिवासी युवक बाइक खड़ी कर कहीं चला गया था। इसी दौरान वाहन में आग लग गई। जब वह वापस लौटा, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इससे पहले बाइक में दो बार हल्की आग लगी थी, जिसे आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया था। तीसरी बार धमाके के साथ भड़की आग तीसरी बार अचानक तेज धमाके की आवाज आई और बाइक में भीषण आग भड़क उठी, जिससे वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही बाइक जलकर खाक हो चुकी थी।
यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *