बिजनेस बैकग्राउंड जीरो पर जुनून सौ गुना, श्रीकांत बने साल के पहले अरबपति

Last Updated:

Shrikant Badwe Success Story : श्रीकांत बडवे के परिवार का बिजनेस से कोई नाता नहीं था. इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. नौकरी करने की बजाय उन्‍होंने खुद का बिजनेस शुरू करने की सोची और 1988 में श्रीकांत ने महज तीन कर्मचारियों के साथ बेलराइज की नींव रखी.

बिजनेस बैकग्राउंड जीरो पर जुनून सौ गुना, श्रीकांत बने साल के पहले अरबपतिबेलराइज इंडस्ट्रीज टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल्स और हाउसहोल्ड अप्लायंसेज के लिए पार्ट्स बनाती है.
नई दिल्‍ली. ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत बडवे अब भारत के अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं. उनकी कंपनी बेलराइज इंडस्‍ट्रीज के शेयर कल यानी मंगलवार को 6.9% तक चढ़कर 164.60 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए. इससे कंपनी का मार्केट कैप 14,300 करोड़ रुपए के पार हो गया. बडवे के पास कंपनी की 59.56% की हिस्सेदारी है. मौजूदा बाजार मूल्य पर कंपनी में उनकी हिस्सेदारी का अनुमान लगभग 8,724 करोड़ रुपए लगाया गया है. बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर मई में शेयर बाजार में 90 रुपये पर लिस्‍ट हुआ था. आज बुधवार 24 सिंतबर को यह एनएसई पर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 161.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

श्रीकांत बडवे इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि अगर किसी सपने को पूरा करने के लिए जुनून हो और कड़ी मेहनत की जाए तो वो साच हो सकता है. बडवे के परिवार का दूर-दूर तक बिजनेस से कोई नाता नहीं था, फिर भी उन्होंने न सिर्फ एक कंपनी खड़ी की, बल्कि आज भारत के अरबपतियों की लिस्ट में जगह बना ली है.

अपने परिवार के साथ श्रीकांत बडवे.

सिर्फ तीन कर्मचारियों से शुरुआत

श्रीकांत बडवे के परिवार का बिजनेस से कोई नाता नहीं था. इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. नौकरी करने की बजाय उन्‍होंने खुद का बिजनेस शुरू करने की सोची और 1988 में श्रीकांत ने महज तीन कर्मचारियों के साथ बेलराइज की नींव रखी थी. धीरे-धीरे यह छोटा-सा स्टार्टअप एक दिग्गज इंडस्ट्री में बदल गया. आज कंपनी की 17 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं और 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है. सालाना कारोबार 7,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है.

भारत की ऑटो इंडस्ट्री का भरोसेमंद नाम

बेलराइज इंडस्ट्रीज टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल्स और हाउसहोल्ड अप्लायंसेज के लिए पार्ट्स बनाती है. खासकर वे पार्ट्स, जिनका सीधा संबंध सुरक्षा से है—जैसे चेसिस सिस्टम, सस्पेंशन सिस्टम, प्लास्टिक पार्ट्स और एग्जॉस्ट सिस्टम. यही वजह है कि बेलराइज आज इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी मजबूती से अपनी पहचान बना रही है. बेलराइज शीट मेटल को दबाकर और जोड़कर वाहन के मजबूत पार्ट्स बनाती है. टू-व्हीलर पार्ट्स में इसका मार्केट शेयर 24% है और यह भारत की टॉप 3 कंपनियों में शामिल है.

सरकार और समाज में भी अहम भूमिका

श्रीकांत बडवे सिर्फ उद्योगपति ही नहीं, बल्कि समाज और सरकार से भी जुड़े हुए हैं. वे महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं और ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ व ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर भी. यहां वे सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और शंकर महादेवन जैसे नामचीन चेहरों के साथ काम कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

बिजनेस बैकग्राउंड जीरो पर जुनून सौ गुना, श्रीकांत बने साल के पहले अरबपति

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *