श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा

श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आग्रह किया है कि वह भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर दोबारा विचार करे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC)) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने PCB को लिखे पत्र में उन बुरे प्रभावों की बात की, जो पाकिस्तान के भारत से ना खेलने पर हो सकते हैं. सिल्वा ने श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को भी गिनवाया. ICC द्वारा जारी शेड्यूल अनुसार भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को खेल जाना है.

न्यूज वायर में छपी एक रिपोर्ट अनुसार शम्मी सिल्वा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच ना होने का नतीजा आर्थिक नुकसान होगा. उन्होंने चिंता जताई कि भारत के साथ मैच ना खेलने के दूरगामी दुष्परिणाम होंगे. इससे वित्तीय नुकसान, टूरिजम क्षेत्र को झटका और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को भी ठेस पहुंच सकती है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को वह भी याद दिलाया कि कैसे उसकी टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान का सहयोग किया. पिछले साल नवंबर में इस्लामाबाद में बम धमाके के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी वापस अपने देश लौटना चाहते थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त आदेश देते हुए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में सीरीज जारी रखने का आदेश दिया है. शम्मी सिल्वा ने PCB की ओर से उसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है. एसएलसी ने अपने देश में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है.  

आपको बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेल जाना है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ कह चुके हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मैच के लिए मैदान में उपस्थित रहेगी. 

 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *