कार्यक्रम में गायकों ने अलग-अलग भजनों की प्रस्तुति दी।
मंडला में मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने महिष्मती घाट पर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया। 16 अगस्त को नर्मदा तट पर हलधर महोत्सव और लीलाधारी का प्रकटोत्सव मनाया गया।
.
माखन चोरी, कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला की हुई प्रस्तुति
भोपाल से आईं डॉ. श्यामा पंडित और उनके समूह ने कृष्णायन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। इसमें माखन चोरी, कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला, रासलीला और गीता उपदेश के प्रसंग शामिल थे।
बुंदेलखंड का पारंपरिक बरेदी लोकनृत्य दर्शाया गया
छतरपुर के रवि अहिरवार और उनके दल ने बुंदेलखंड का पारंपरिक बरेदी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति गोवर्धन पूजा की परंपरा पर आधारित थी।
जबलपुर के कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। रुद्रकांत ठाकुर और मनीष अग्रवाल के दल ने भजन गाए। गायिका ऋतु चौधरी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। ‘चलो घूम आएं वृंदावन नगरिया’, ‘नौकर रख लो जी कन्हैया जी’ जैसे भजनों को श्रोताओं ने खूब पसंद किया।
भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को नाटक के माध्यम से दिखाया गया।
कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बुंदेलखंड का पारंपरिक बरेदी लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया।
.