Last Updated:
Tips To Get Rid Of Spider Webs: मकड़ी के जाले घर में ना सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि घर की सफाई और एनर्जी पर भी असर डालता है. वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि घर में बार-बार जाला लगना नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू टिप्स, जिनसे मकड़ी हमेशा के लिए दूर रहेगी…
Tips To Get Rid Of Spider Webs: अगर आपके घर की छत, कोनों या दीवारों पर बार-बार मकड़ी के जाले दिख जाते हैं, तो दिमाग ही खराब हो जाता है. बार-बार घर में मकड़ी का जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता. ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को भी लाती हैं इसलिए मकड़ी के जाले की बार बार सफाई करनी पड़ती है. सफाई करते समय भी काफी ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि अगर मकड़ी शरीर में लग गई तो काफी समस्याएं बढ़ सकती हैं. लोग इस समस्या से बचने के लिए काफी उपाय करते हैं, लेकिन ज्यादातर समय निराशा हाथ लगती है और पैसा भी खर्च हो जाता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर हमेशा हमेशा के लिए मकड़ी के जालों से मुक्ति पा सकते हैं, जिससे दिवार और कोने हमेशा साफ दिखेंगे…
नींबू और सिरके का स्प्रे
नींबू और सिरके की खुशबू मकड़ी को बिल्कुल पसंद नहीं होती. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं, उसमें 10-15 बूंदें नींबू के रस की डालें और इस घोल को जाले वाले कोनों में स्प्रे करें. यह तरीका मकड़ियों को तुरंत दूर भगाता है और घर में ताजगी भी बनाए रखता है.
कपूर और लौंग का धुआं
पुराने समय से मकड़ी को भगाने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना गया है. कपूर और लौंग दोनों ही प्राकृतिक कीटनाशक हैं. रोजाना सुबह या शाम घर में हल्का-सा कपूर-लौंग का धुआं करने से मकड़ियां दूर रहती हैं और यह घर की नकारात्मकता भी खत्म करता है. साथ ही घर में कभी भी मकड़ी और ना उसके जाले दिखेंगे.
लैवेंडर या पुदीने का तेल
लैवेंडर, पुदीना और यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल्स की गंध मकड़ी को भगाने में बेहद असरदार होती है. कुछ बूंदें ऑयल की रुई पर डालकर घर के कोनों में रखें या पानी में मिलाकर स्प्रे कर दें. इससे मकड़ियाा पास भी नहीं फटकतीं हैं. इस उपाय से घर में एक खुशबू भी बनी रहेगी और मकड़ियों से भी निजात मिलेगी.
नीम और तुलसी का उपयोग
मकड़ी और उनके जालों से हमेशा हमेशा के लिए मुक्ति चाहते हैं तो घर पर नीम और तुलसी का उपाय जरूर करें. नीम और तुलसी दोनों ही प्राकृतिक कीट repellents हैं. घर के आस-पास या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाने से कीड़े-मकौड़े कम आते हैं. आप नीम की पत्तियों का पानी बनाकर उससे फर्श भी पोंछ सकते हैं.
नियमित सफाई और धूप
मकड़ी गंदे और अंधेरे स्थानों में रहना पसंद करती है. इसलिए घर को सूखा और हवादार रखना जरूरी है. सप्ताह में कम से कम एक बार झाड़ू-पोंछा और दीवारों की धूल साफ करें. सुबह के समय घर में धूप और ताजी हवा आने दें, इससे जाले बनने की संभावना बहुत कम हो जाती है.
पुराने सामान की सफाई
कई बार मकड़ियां अलमारी या स्टोर रूम जैसे कम इस्तेमाल होने वाले हिस्सों में घर बना लेती हैं. महीने में एक बार पुराने अखबार, कपड़े या बॉक्स निकालकर साफ करें. इससे उनका ठिकाना खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.