झाबुआ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह आगामी 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिस
.
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सर्वे
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 3 नवंबर तक बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सर्वे करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा।
9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक प्रारूप सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। सभी दावों और आपत्तियों की सुनवाई और प्रमाणीकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने की अपील
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
यह रहे उपस्थित
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ भास्कर गाचले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
.