उज्जैन : चैत्र माह दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, वहीं अमावस्या की तिथि खास आध्यात्मिक महत्व रखती है. साल भर में 12 अमावस्या आती हैं, लेकिन चैत्र अमावस्या का महत्व विशेष होता है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों का तर्पण और पिंडदान करना पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि यदि राशि अनुसार कुछ उपाय किए जाएं, तो पितृ प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानिए सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय.
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मार्च दिन बुधवार को सुबह में 8 बजकर 25 मिनट पर होगी. इस तिथि का समापन 19 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. 18 मार्च को सूर्योदय के बाद चैत्र अमावस्या की तिथि शुरू हो रही है और 19 मार्च को सूर्योदय के बाद तक है. ऐसे में चैत्र अमावस्या की उदयातिथि 19 मार्च को प्राप्त हो रही है, लिहाजा अमावस्या 19 मार्च दिन गुरुवार को होगी.
राशि अनुसार करे यह उपाय
मेष – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त पानी, शरबत, ठंडी तासीर की चीजों का दान करें. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है.
वृषभ – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरुरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान करें.
मिथुन – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गन्ने का रस और शीतल जल का दान करें.
कर्क – चैत्र अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए सफेद खाद्य पदार्थों और यथासंभव धन का दान करे. जिससे पितृ प्रसन्न हो.
सिंह – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों के गुड़, चना, शहद का दान आप कर सकते हैं. इसे रुके हुए कार्य बनने लगते है.
कन्या – चैत्र अमावस्या के दिन पितरों की ख़ुशी के लिए घी में बने हरे भोज्य पदार्थ का दान करें. जिससे पितृ देवता प्रसन्न होते हैं.
तुला – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरो के ब्रह्माणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें.
वृश्चिक – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों के निर्मित गुड़, लाल कपड़े आदि का दान करे तो पितरों का आर्शीवाद सदा बना रहेगा.
धनु – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करें.
मकर – चैत्र अमावस्या के दिन काली उड़द, तिल आदि का दान आपके लिए शुभ रहेगा. और पितरो की कृपा बरसेंगी.
कुंभ – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों के निमित्तर धन और जूते-चप्पलों का दान कर सकते हैं.
मीन – इस राशि के जातक चैत्र अमावस्या के दिन पितरों को ख़ुश करने के लिए शीतल जल, और पीले खाद्य पदार्थों का दान करें.
.