नवरात्रि व्यवस्थाओं के लिए SP-एडिशनल SP सम्मानित: संत पूर्णानंदजी के सानिध्य में हुआ अभिनंदन; मां चामुंडा सेवा समिति ने किया सम्मान – Dewas News

देवास में शारदीय नवरात्रि महापर्व के दौरान प्रशंसनीय व्यवस्थाओं के लिए एसपी पुनीत गेहलोद और ट्रैफिक एडिशनल एसपी हरिनारायण बाथम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत पूर्णानंदजी के सानिध्य में प्रदान किया गया। समिति ने कलेक

.

लाखों श्रद्धालुओं के लिए की थीं व्यवस्थाएं कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में मां चामुंडा पहाड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्थाएं की गई थीं।

मां की तस्वीर, शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में अधिकारियों को मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की तस्वीरें भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त, उन्हें शॉल, श्रीफल, चुन्नी, पगड़ी और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।

ये सदस्य रहे मौजूद सम्मान समारोह में पं. देवीशंकर तिवारी ने मंगलाचरण किया। इस दौरान समिति के नरेंद्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौड़, नारायण व्यास, शिवनारायण पाठक, हरीश मनवानी, दिनेश सांवलिया, रामाश्रय मिश्रा, दर्शन शाह, राधेश्याम सोनी, गौरव खंडेलवाल, राजेश गोस्वामी, अभिषेक अवस्थी, प्रेम पवार और राधेश्याम बोडाना सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

एसपी बोले- “मां की कृपा से व्यवस्थाएं संपन्न हुईं” सम्मान ग्रहण करने के बाद एसपी पुनीत गेहलोद ने कहा कि, “श्रद्धालुओं की सेवा में की गई सभी व्यवस्थाएं मां की कृपा से ही सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं।” उन्होंने जोर दिया कि मां की कृपा के बिना लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालना संभव नहीं है और सभी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा का आशीर्वाद बना रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *