Last Updated:
Health tips: सोया मेथी दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है. इससे हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने में मदद करते हैं.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तक से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर खान-पान पर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए, तो कई परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है. भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सोया मेथी (मेथी दाना भिगोकर अंकुरित या उबली अवस्था में) सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती है.इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं.
दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अस्मित श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि सोया मेथी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में काफी मददगार होती है. नियमित रूप से सोया मेथी का सेवन करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. खाली पेट सोया मेथी खाने से पेट साफ रहता है और भूख भी संतुलित बनी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डायबिटीज के मरीजों के लिए सोया मेथी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद फाइबर और खास तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. सुबह-सुबह भिगोई हुई सोया मेथी का सेवन करने से शुगर लेवल संतुलन में रहता है, जिससे दवाओं पर निर्भरता भी कम हो सकती है.
सोया मेथी दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है. इससे हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने में मदद करते हैं.
वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए भी सोया मेथी किसी वरदान से कम नहीं है. इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है.इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है.
बालों और त्वचा के लिए भी सोया मेथी फायदेमंद है. यह बालों का झड़ना कम करती है और त्वचा को साफ व चमकदार बनाती है. कुल मिलाकर, सोया मेथी को अपने दैनिक आहार में शामिल कर आप कई स्वास्थ्य लाभ एक साथ पा सकते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.