Last Updated:
Chana Kheti: किसान भाई अगर आप भी खेती करके तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे फसल के बारे में बताएंगे, जिसे आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.
फसल चक्र अपनाएं
कृषि एक्सपर्ट डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि यदि किसान चना फसल की बुवाई करना चाहते हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि उस खेत में मूंग, उड़द या अरहर जैसी दलहनी फसलों की बोवनी न हुई हो. कहने का मतलब है कि जिस खेत में चना फसल की बोवनी करने जा रहे हैं. उस खेत में खरीफ सीजन में दलहन फसलें न लगाई हों. आप ऐसे खेत में चना की बोवनी करें जहां दलहन फसलों की बोवनी न हुई हो.
कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप चने की फसल में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लेना चाहते हैं तो आपको अपनी फसल को लगने वाले रोगों से बचाना होगा. फसल को रोग से बचाने के लिए किसान भाई जवाहर चना 130, 66 या 11 बीज का उपयोग कर सकते हैं. इस बीज का उपयोग करने से चने की फसल में उकटा नाम की बीमारी नहीं लगती है. इस बीमारी से पौधे अपने आप सूखने लगते हैं.
ऐसे करें बीज उपचार
अगर किसान इस बीज के अलावा दूसरे बीज का उपयोग करते हैं तो उकटा रोग से बचने के लिए एक किलोग्राम बीज में 2 ग्राम बाविस्टीन, 22 तीन साफ या रेडोमिल दवा का उपयोग कर बीज उपचार करने के बाद ही बोवनी करें.
बोवनी का सही समय
कृषि एक्सपर्ट बताते हैं की चने की फसल का बोवनी का सही समय 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर होता है. इस दौरान आप चने की फसल की बोवनी कर सकते हैं. हालांकि, मौसम को देखते हुए इसके बाद भी की जा सकती है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.