लाजवाब सब्जी, ₹30 में बोएं, 15 दिन में तैयार, 3 महीने रोज खाएं, जितना काटेंगे उतना बढ़ेगी

होमताजा खबरकृषि

गर्मी की लाजवाब सब्जी, ₹30 में बोएं, 15 दिन में तैयार, 3 महीने तक रोज खाएं

Last Updated:

Malmala Bhaji: अगर खेत खाली पड़े हैं, घर के बगीचे में छोटी सी जगह खाली है या गमले खाली हैं तो 30 रुपये के बीज लगाकर इस सब्जी को बो दीजिए. 15 दिन में फसल तैयार हो जाएगी. गर्मी के तीन महीने तक रोज खाएंगे तो भी ये खत्म नहीं होगी. क्योंकि इसे जितना काटो उतना बढ़ती है.

Agriculture Tips. गर्मी आते ही बुंदेलखंड में इन भाजियों की डिमांड बढ़ जाती है. हालांकि, इन्हें घर और खेत दोनों जगह आसानी से उगाया जा सकता है. फिलहाल, मार्च का महीना चल रहा है तो आप भी नौनिया (मलमला) और पालक जैसी भाजी लगा सकते हैं. इसमें खर्च भी 20 से 30 रुपये आता है. नौनिया भाजी की सूखी और रसेदार सब्जी बनाई जाती है. साथ ही आपको गर्मी भर मार्केट से भाजी खरीदने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा.

किसान रमाकांत दीक्षित बताते हैं कि उनके घर के पास खेत है, जहां कुछ जगह में मटर लगाई थी. अब मटर की कटाई हो गई है तो वह इस खाली पड़ी जगह में मलमला और पालक लगाने की योजना बना रहे हैं. उनका कहना है कि यह गर्मी के सीजन में बहुत खाया जाता है और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है.

ये भाजियां उगाना बेहद आसान 
रमाकांत बताते हैं कि मलमला और पालक उगाना बहुत आसान है. इसे लगाने के लिए किसी विशेष अनुभव या हुनर की जरूरत नहीं होती. घरेलू महिलाएं भी इसे घर के आंगन या छोटे गमलों में उगा सकती हैं. सबसे पहले 20-30 रुपए के मलमला और पालक के बीज खरीद लें. मिट्टी को हल्का भुरभुरा कर लें और उसमें बीज डाल दें. किचन के सड़े-गले फल-सब्जी या गोबर की खाद डाल सकते हैं. पानी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी न ज्यादा गीली हो और न ही पूरी तरह सूखी रहे. बस नमी बनी रहनी चाहिए.

15 दिन में फसल तैयार 
किसान रमाकांत ने बताया, बीज लगाने के 15 दिन बाद मलमला तैयार हो जाती है. इसके बाद इसे काटकर उपयोग में लाया जा सकता है. मलमला को छाछ (मठ्ठा) के साथ मिलाकर कढ़ी बनाई जाती है. साथ ही इसका साग भी बनाया जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट होता है.

जितना काटो, उतना बढ़ता 
मलमला की खासियत है कि इसे जितना काटोगे, उतनी तेजी से यह फिर उगती है. यह बिल्कुल बरसीम चारे और पालक की तरह बढ़ती है. अगर हर दिन या 2-3 दिन के अंतराल में सुबह-सुबह पानी दिया जाए, तो यह पूरे गर्मी में लगातार उगती रहती है और इसे बार-बार काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

30 रुपये में 3 महीने तक मिलेगी 
रमाकांत बताते हैं कि सिर्फ 30 रुपए के बीज खरीदकर इन दो भाजियों को उगाया जा सकता है. तीन महीने तक इसका सेवन किया जा सकता है. बीज और पानी के अलावा इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता. बीज रोपने के 15 दिन बाद हर दिन आधा किलो मलमला काटा जा सकता है, जिससे 20 लोगों के लिए कढ़ी या साग आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह पूरी गर्मी भर ताजा और सेहतमंद भोजन का विकल्प बन सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *