दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को ‘चोकर्स’ कहकर धमकाया, फाइनल पर दिया बड़ा बयान

रविवार (08 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कीवी टीम को ‘चोकर्स’ कहकर धमकाया. स्टेन ने कहा कि यह टैग अफ्रीका को दिया जाता है, लेकिन अगर न्यूजीलैंड फाइनल में भारत को नहीं हरा पाता है, तो वह इस टैग को न्यूजीलैंड के नाम कर देंगे. 

एबी डिविलियर्स के साथ यूट्यूब पर बात करते हुए स्टेन ने कहा, “देखिए, ईमानदारी से बात करते हैं. न्यूजीलैंड. हर कोई दक्षिण अफ्रीका को चोकर कहता है, लेकिन मैं यह कहने जा रहा हूं. न्यूजीलैंड ने खुद ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं और वे हमसे ज्यादा फाइनल खेल चुके हैं, तो न्यूजीलैंड बुरा मत मानिएगा, लेकिन इस बार जीतिए. 

स्टेन ने आगे कहा, “नहीं तो, मैं आधिकारिक रूप से वह कार्ड (चोकर्स) आपको सौंप रहा हूं. मुझे न्यूजीलैंड से प्यार है, लेकिन वे भारत को नहीं हरा पाएंगे. इसके लिए भारत को बहुत बड़ी गलती करनी होगी. मैं यह कह रहा हूं कि यह संभव है. मैं वाकई चाहता हूं कि वे जीतें, लेकिन क्या मुझे लगता है कि वे भारत को हरा पाएंगे? नहीं.”

बात करें न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की, तो टीम 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीतने के बाद से आठ बार आईसीसी फाइनल में पहुंची है, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक फाइनल 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के रूप में जीता है, जब उन्होंने भारत को हराया था. 

एबी डिविलियर्स को न्यूजीलैंड से नफरत 

एबी डिविलियर्स ने बात करते हुए कहा, “मुझे इसलिए न्यूजीलैंड से नफरत है. 2015 में वे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा सकते थे. मेरा मतलब है कि लोग मेरी इस बात पर मुझसे नाराज होंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली सिर्फ एक ही टीम थी, और वो दक्षिण अफ्रीका थी. अब हम न्यूजीलैंड को फिर से फाइनल में देखते हैं और वे भारत में भारत से खेलेंगे.”

डिविलियर्स ने आगे कहा, “एक खेल नेशन के रूप में न्यूजीलैंड के लिए बहुत सम्मान है. डेल, अगर वे टी20 वर्ल्ड कप जीत जाते हैं तो हम दोनों की जान खतरे में पड़ जाएगी.”

 

यह भी पढ़ें: 4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *