दक्षिण अफ्रीका ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, 2 खूंखार बल्लेबाज हुए बाहर

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. एडन मार्करम कप्तान होंगे, लेकिन रायन रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में 2 खूंखार बल्लेबाजों को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. चोट के कारण भारत के खिलाफ सीरीज मिस करने वाले कगिसो रबाड़ा ने वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी की है.

दक्षिण अफ्रीका के स्क्वाड में ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जो पहली टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे होंगे. क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहली बार वर्ल्ड कप में भाग ले रहे होंगे.

स्क्वाड में जेसन स्मिथ का नाम चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्हें अभी तक केवल 5 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है. हालांकि CSAT20 चैलेंज के प्लेऑफ मैच में उन्होंने 19 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी खेल क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. बताते चलें अब तक भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और अफगानिस्तान भी अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर चुके हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएई के साथ ग्रुप D में रखा गया है. दक्षिण अफ्रीका अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को कनाडा के साथ मैच से करेगा. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ

 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *