how to make Sooji Namak Paare: होली पर कई तरह के मीठे-नमकीन पकवान बनाए जाते हैं. इसमें मठरी के साथ ही नमकपारे भी मार्केट से जरूर खरीदकर लाते होंगे आप. क्यों नहीं इस बार खुद से बनाकर खाएं और खिलाएं खस्ता कुरकुरे सूजी के नमकपारे. जी हां, मैदे वाले नमकपारे बेशक स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन मैदा सेहत के लिए इतना हेल्दी नहीं होता है. ऐसे में आप सूजी या आटे से बने नमकपारे घर पर ही बनाकर तैयार कर लें. सूजी के खस्ता कुरकुरे परतदार नमकपारे की रेसिपी बता रही हैं निशा मधुलिका जी अपने यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर. तो चलिए झटपट सीख लेते हैं सूजी के नमकपारे की रेसिपी.
.